{"_id":"5ce65a8fbdec22074f08d8bb","slug":"lok-sabha-elections-result-2019-bjp-candidate-kirron-kher-chandigarh-lok-sabha-seat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानें चंडीगढ़ में दोबारा 'कमल' खिलने वाली किरण खेर के बारे में अनकही बातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानें चंडीगढ़ में दोबारा 'कमल' खिलने वाली किरण खेर के बारे में अनकही बातें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 24 May 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
किरण खेर
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मोदी सुनामी के बीच भाजपा की किरण खेर एक बार फिर चंडीगढ़ की उम्मीद बन गई हैं। फिल्म अभिनेत्री से राजनीति में एंट्री करने वाली किरण खेर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार पवन कुमार बंसल को 46970 वोटों से हरा दिया। किरण खेर को कुल 231188 वोट मिले जबकि पवन बंसल को 184218 वोट मिले। यह लगातार दूसरी बार है, जब किरण ने बंसल को हराया है।
2 of 6
किरण खेर
- फोटो : अमर उजाला
इससे पहले साल 2014 में हुए आम चुनाव में किरण खेर ने बंसल को 69642 वोटों से हराया था। इसके अलावा वे कलर्स टीवी के एक रिएलिटी शो ‘इंडियाज गॉट टेलेंट’ में जज भी रह चुकी हैं। किरण खेर का जन्म 14 जून 1955 में चंडीगड़ में एक सिख परिवार में हुआ था।किरण ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई चंडीगढ़ से की है। उसके बाद पंजाब यूनिवर्सिटी से डिपार्टमेंट ऑफ इंडियन थिएटर में स्नातक किया है। इनके पति बॉलीवुड के जाने-माने कलाकार अनुपम खेर हैं।
3 of 6
किरण खेर-पवन बंसल
- फोटो : Amar Ujala
इनकी दो बहनें और एक भाई भी है। भाई अमरदीप की 2003 में एक एक्सीडेंट में मृत्यु हो गई थी। बहन कंवल ठक्कर कौर हैं जो अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। दूसरी बहन का नाम शरणजीत कौर संधु है। अनुपम खेर के साथ किरण खेर की दूसरी शादी है। पहली शादी गौतम बेरी से हुई थी जो एक बिजनेस मैन हैं। यह शादी कुछ ही साल चली और तलाक हो गया। उसके बाद किरण ने अनुपम खेर से शादी कर ली। किरण खेर के एक बेटा है, सिकंदर खेर। किरण खेर ने अपने करियर कि शुरुआत साल 1973 में पंजाबी फिल्म ‘असर प्यार दा’ से की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Kirron Kher
- फोटो : File Photo
किरण खेर ने 1996 में अमरीश पुरी के साथ श्याम बेनेगल की ‘सरदारी बेगम’ में काम किया जो काफी चर्चित भी रही। इस फिल्म के लिए उन्हें स्पेशल जूरी अवार्ड से सम्मनित किया गया। उसके बाद उन्होंने ऋतुपर्णा घोष की बंगाली फिल्म बैरीवाली की, जिसके लिए उन्हें नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया। किरण ने अपनी एक्टिंग की असली छाप 2002 में संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘देवदास’ से छोड़ी।
विज्ञापन
5 of 6
Kirron Kher, Anupan Kher
किरण खेर ने मंगल पांडे, रंग दे बसंती, वीर-जारा, देवदास, कर्ज, हम, मै हूं ना, दोस्ताना, सरदारी बेगम, कभी अलविदा ना कहना, मिलेंगे-मिलेंगे, कमबख्त इश्क, कुर्बान, फना, एहसास, अजब गजब लव, खूबसूरत, टोटल सियापा जैसी कई फिल्में की। जब किरण का फिल्मी सफर बुरे दौर से गुजर रहा रहा था तब उन्होंने छोटे पर्दे का सहारा लिया। उन्होंने कई टेलीविजन शो में काम किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।