मोदी सुनामी के बीच भाजपा की किरण खेर एक बार फिर चंडीगढ़ की उम्मीद बन गई हैं। यह लगातार दूसरी बार है, जब किरण ने बंसल को हराया है। इससे पहले साल 2014 में हुए आम चुनाव में किरण खेर ने बंसल को 69642 वोटों से हराया था। देखें जश्न की तस्वीरें...
2 of 6
लोकसभा चुनाव 2019
- फोटो : अमर उजाला
फिल्म अभिनेत्री से राजनीति में एंट्री करने वाली किरण खेर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार पवन कुमार बंसल को 46970 वोटों से हरा दिया। किरण खेर को कुल 231188 वोट मिले जबकि पवन बंसल को 184218 वोट मिले। भाजपा कार्यकर्ता हाथ में झंडा लेकर ढोल की थाप जमकर नाच रहे हैं। पटाखे चलाकर अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं। 2014 लोकसभा चुनाव में किरण खेर ने पवन बंसल को करारी शिकस्त दी थी।
3 of 6
लोकसभा चुनाव 2019
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि पवन कुमार बंसल कांग्रेस के कद्दावर नेता माने जाते रहे हैं। यूपीए-2 में वह केंद्रीय मंत्री भी रहे थे। एग्जिट पोल आने के बाद चंडीगढ़ की सीट भाजपा की झोली में जाना तय माना जा रहा था। लगभग सभी एग्जिट पोल में बताया गया था कि भाजपा की किरण खेर जीत रही हैं। गुरुवार को मतगणना के पहले राउंड से ही किरण ने बंसल से बढ़त बना ली थी।
4 of 6
लोकसभा चुनाव 2019
- फोटो : अमर उजाला
पहले राउंड में किरण को 14654 वोट मिले, जबकि पवन बंसल को 13140 वोट। उसके बाद हर राउंड के साथ किरण की बढ़त बढ़ती गई। वहीं, तीसरे नंबर पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार व पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन रहे। उन्हें कुल 13767 वोट मिले। चौथे स्थान पर बसपा उम्मीदवार प्रवीन कुमार रहे, उन्हें 7396 वोट मिले, जबकि नोटा पांचवें स्थान पर रहा है। चंडीगढ़ में कुल 4335 लोगों ने नोटा का बटन दबाया।
5 of 6
चंडीगढ़ में भाजपाईयों का जश्न
- फोटो : अमर उजाला
चुनाव प्रचार खत्म होने से ठीक पहले शहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली किरण की जीत में टर्निंग प्वाइंट साबित हुई है। मोदी से पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आए थे, लेकिन उनकी रैली के दौरान जब लोग उठकर जाने लगे तो पार्टी को झटका लगा था।