{"_id":"5936cac74f1c1b811c9c8a61","slug":"khalistan-zindabad-slogans-in-golden-temple","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"स्वर्ण मंदिर में लहराईं तलवारें, लोग बोले- 84 के बाद पहली बार इतनी पुलिस देखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वर्ण मंदिर में लहराईं तलवारें, लोग बोले- 84 के बाद पहली बार इतनी पुलिस देखी
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
Updated Wed, 07 Jun 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
श्री अकाल तख्त साहिब पर लगे अलगाववादी नारे
ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसीं पर स्वर्ण मंदिर में तलवारें लहराई गईं और खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए। देखिए अंदर की तस्वीरें
श्री अकाल तख्त साहिब पर लगे अलगाववादी नारे
आपरेशन ब्लू स्टार की 33वीं बरसी पर श्री अकाल तख्त साहिब में अरदास की गई और श्री अखंड साहिब के पाठ को भोग डाला गया। जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह ने सिख कौम के नाम जारी संदेश में कहा कि एकजुट रहो, सचेत रहो। वहीं कुछ सिख जत्थेबंदियों ने तलवारें लहराते हुए अलगाववादी नारे लगाए। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की स्पेशल टॉस्क फोर्स ने इस बार किसी अप्रिय घटना रोकने के लिए सेवाएं दी वहीं पूरे शहर को सील कर सुरक्षा और खुफिया एजेंसियां चौकस रहीं।
श्री अकाल तख्त साहिब पर लगे अलगाववादी नारे
सुबह दस बजे तक सवा लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे
श्री हरमंदिर साहिब में सोमवार रात से सुबह दस बजे के बीच करीब सवा लाख श्रद्धालु पहुंचे। पंजाब के हर जिलों से बसें आई वहीं गांवों से ट्रालियों पर श्रद्धालु पहुंचे। लंगर भवन में खास लंगर का इंतजाम था। श्री हरमंदिर साहिब के पवित्र सरोवर में हजारों श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और आस्था की डुबकी लगाई।
श्री हरमंदिर साहिब में सोमवार रात से सुबह दस बजे के बीच करीब सवा लाख श्रद्धालु पहुंचे। पंजाब के हर जिलों से बसें आई वहीं गांवों से ट्रालियों पर श्रद्धालु पहुंचे। लंगर भवन में खास लंगर का इंतजाम था। श्री हरमंदिर साहिब के पवित्र सरोवर में हजारों श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और आस्था की डुबकी लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री अकाल तख्त साहिब पर लगे अलगाववादी नारे
बैंकों के शटर गिरे, एटीएम में ताले लगे
मंगलवार को श्री हरमंदिर साहिब में पैर रखने की जगह नहीं थी। रात दो बजे से ही लंबी-लंबी लाइनें लग गई थी। श्री हरमंदिर साहिब में जाने वाले पर्यटक या तो होटल, सराय और धर्मशाला में रहे। अमृतसर बंद के चलते रेलवे स्टेशन के आसपास देश-विदेश से आए पर्यटक चाय-पानी से मरहूम रहे वहीं रेलवे स्टेशन के स्टाल बंद रहे। बैंकों में अंदर से ताले लगे रहे या फिर शटर गिरा दिए गए। वहीं एटीएम में भी ताले लग गए थे।

एडीजीपी रैंक के अधिकारी सिविल कपड़ों में दे रहे थे ड्यूटी
आपरेशन ब्लू स्टार की बरसी पर श्री हरमंदिर साहिब के भीतर आईजी और एडीजीपी रैंक के अधिकारी सादे कपड़ों में मौजूद थे, वहीं पंजाब पुलिस के सैकड़ों जवान श्रद्धालु बनकर ड्यूटी निभाते दिखे। श्री हरमंदिर साहिब को जोड़ते हुए सभी रास्तों पर सोमवार रात आठ बजे से स्थायी नाका लगा दिया गया था, वहीं श्री हरमंदिर साहिब के आसपास सभी सराय और होटलों में पुलिस ने सोमवार रात सर्च अभियान भी चलाया जो मंगलवार सुबह पांच बजे तक चला।