फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Karnal resident soldier died due to cardiac arrest

मातम में बदली खुशियां: बच्चों ने केक ऑर्डर किया, सुबह जल्दी जगे, 'हैप्पी बर्थडे पापा' बोलन से पहले...मौत की खबर मिली

Sat, 11 Dec 2021 11:33 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, निसिंग (करनाल)
संवाद न्यूज एजेंसी, निसिंग (करनाल) Published by: ajay kumar Updated Sat, 11 Dec 2021 11:33 PM IST
सार

नौ दिसंबर की रात ऋषिपाल ने बच्चों से बात करते वक्त कहा था कि जनवरी में छुट्टी लेकर घर आएंगे तो जन्मदिन की पार्टी करने के लिए उन्हें बाहर घुमाने लेकर जाएंगे लेकिन यह अरमान भी ऋषिपाल की मौत के साथ ही दम तोड़ गए।

विज्ञापन
Karnal resident soldier died due to cardiac arrest
सैनिक को आखिरी सलामी देते जवान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

औरंगाबाद में भारतीय तोपखाना में सूबेदार के पद पर तैनात गांव सांभली के ऋषिपाल (47) की हृदयगति रुकने से मौत हो गई। यह दुखद घटना उस दिन हुई, जिस दिन उनका जन्मदिन था। इसकी सूचना मिलने पर परिजनों और गांव में मातम छा गया। महाराष्ट्र से जवान का पार्थिव शरीर शुक्रवार की रात करीब साढ़े नौ बजे हवाई जहाज से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा दिल्ली लाया गया।

विज्ञापन


जहां से सुबह पांच बजे जवान के शव को एंबुलेंस से पैतृक गांव सांभली लाया गया। शनिवार की सुबह करीब साढ़े 11 बजे सेना की विशेष टुकड़ी ने राजकीय सम्मान के साथ जवान को अंतिम विदाई दी। पार्थिव शरीर को मुखाग्नि उनके 16 वर्षीय बेटे हरमन दीप ने दी। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सांभली के ऋषिपाल ने गांव के ही राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से दसवीं और करनाल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से 12वीं की पढ़ाई की। वह 27 मार्च 1995 को अंबाला में भारतीय तोपखाना के लिए भर्ती हुए। ट्रेनिंग नासिक महाराष्ट्र में हुई। वर्तमान में वह औरंगाबाद में भारतीय तोपखाना में सूबेदार के पद पर सेवारत थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




परिवार में वह दो भाई, पत्नी, दो बेटी व एक बेटे को बिलखते छोड़ गए। दुखद पहलू यह है कि 10 दिसंबर 1974 को जन्मे ऋषिपाल की उसी दिन (10 दिसंबर 2021) मौत हुई। बच्चों ने अपने फौजी पिता के जन्मदिन को लेकर काफी तैयारियां कर रखी थीं। एक दिन पहले पिता ने भी बच्चों से ऑनलाइन केक काटने को कहा था और नए साल पर घर आने का भी वादा किया था लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था।

जन्मदिन की मुबारकबाद देने सुबह उठे बच्चे, मिली मौत की खबर

10 दिसंबर की सुबह करीब चार बजे हृदयगति रुकने से ऋषिपाल का निधन हो गया। दूसरी ओर सुबह उत्साहित मन से बच्चे अपने पिता को जन्मदिन की मुबारकबाद देने के लिए उठे तो पिता की मौत की सूचना से घर में मातम छा गया। ऋषिपाल के भाई सतपाल ने बताया कि नौ दिसंबर की रात बच्चों से बात हुई तो ऋषिपाल ने ऑनलाइन केक काटने की बात कही थी, जिसको लेकर बच्चों ने केक भी ऑर्डर कर रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed