फिल्म अभिनेता जिम्मी शेरगिल को जब लोगों ने चंडीगढ़ में मिठाई का स्टॉल लगाकर मिठाई बेचते देखा तो एकबारगी तो सभी सन्न रह गए। देखिए, तस्वीरें।
देखिए, ऐसा क्या हुआ, जिम्मी शेरगिल को बेचनी पड़ी मिठाई?
दरअसल, जिम्मी ने ये सब कलर्स टीवी के शो ‘मिशन सपने’ के दूसरे सीजन को प्रमोट करने के लिए किया।
‘मिशन सपने’ में कैथल की रहने वाली रिशु मित्तल नाम की लड़की की मदद के लिए जिम्मी धन जुटा रहे थे।
देखिए, ऐसा क्या हुआ, जिम्मी शेरगिल को बेचनी पड़ी मिठाई?
पहले जलेबी का डिब्बा 2500 रुपये का सैक्टर 17 के डीलर ने खरीदा। मिठाई बेचकर जिम्मी शेरगिल जितनी धनराशि जमा करेंगे, उसकी 100 गुना राशि चैनल द्वारा रिशु मित्तल को दी जाएगी।
देखिए, ऐसा क्या हुआ, जिम्मी शेरगिल को बेचनी पड़ी मिठाई?
रिशु एक मिडिल क्लॉस फैमिली से है, रिशु 3 -4 साल से बॉक्सिंग प्रोफेशन में हैं, उनके माता पिता नहीं हैं। बातचीत के दौरान जिम्मी शेरगिल ने कहा, कि इस शो से जुड़कर उन्हें काफी अलग अनुभव हुआ है। उन्होंने रिशु को कामयाबी के लिए अपनी शुभकामनाएं दी।
देखिए, ऐसा क्या हुआ, जिम्मी शेरगिल को बेचनी पड़ी मिठाई?
दूसरी ओर रिशु ने बताया कि जिम्मी शेरगिल उनके लिए मसीहा बन कर आए हैं। यह शो अगले साल 2016 में टीवी पर प्रसारित होगा। इसके 20-22 एपीसोड प्रसारित होंगे।