जेएनयू प्रकरण में कन्हैया कुमार को चैलेंज करने वाली लड़की श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराने के लिए पहुंची, लेकिन एयरपोर्ट पर कुछ ऐसा हुआ कि उसे वहीं से लौटना पड़ा।
2 of 5
लुधियाना की लड़की जाह्नवी बहल
बात हो रही है, लुधियाना की लड़की जाह्नवी बहल की। पाक समर्थकों को ललकारते हुए श्रीनगर में तिरंगा फहराने पहुंची जाह्नवी को श्रीनगर एयरपोर्ट से ही वापिस भेज दिया गया। उसके साथ पिता अश्वनी बहल व अन्य चार लोग ओर थे। श्रीनगर की पुलिस ने जाह्नवी को एयरपोर्ट पर ही रोक लिया और अगली फ्लाइट से वापिस भेज दिया, जबकि फ्लाइट 15 अगस्त को थी।
3 of 5
लुधियाना की लड़की जाह्नवी बहल
जाह्नवी के पिता अश्वनी बहल ने बताया कि सुबह डेढ़ बजे चंडीगढ़ एयरपोर्ट से श्रीनगर के लिए निकले थे। करीब एक घंटे के सफर के बाद वह श्रीनगर एयरपोर्ट पहुंचे। जाह्नवी के हाथों में राष्ट्रीय ध्वज देख एयरपोर्ट पर सिविल ड्रेस में तैनात पुलिस ने उनसे पूछा कि आप ही हो जो यहां ध्वज फहराने आए हो। हां कहने पर वह उन्हें साइड में ले गए। वहां आईजी रैंक के अधिकारी भी।
4 of 5
पाक समर्थकों को लुधियाना की जाह्नवी बहल का खुला चैलेंज
- फोटो : अमर उजाला
जाह्नवी के पिता ने बताया कि वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यहां का माहौल बहुत खराब है। धारा 144 लगी हुई है। उन्होंने जाह्नवी से झंडा ले लिया है। इसके बाद उन्होंने उन्हें उसी फ्लाइट से वापस भेज दिया, जिससे वह आए थे। वहीं, जाह्नवी ने कहा कि वह भी उस जगह पर राष्ट्रीय ध्वज फहराना चाहती है जहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1992 में फहराया था। इस बात की खुशी है कि वह इस तिरंगे को श्रीनगर तक लेकर जाने में कामयाब हुई।
5 of 5
लुधियाना की लड़की जाह्नीव बहल ने दी नई चुनौती
- फोटो : फाइल फोटो
गौरतलब है कि लुधियाना की छात्रा जाह्नवी बहल ने पाकिस्तान के पक्ष मे नारेबाजी करने वालों को खुली चेतावनी दी थी कि वह 15 अगस्त को श्रीनगर के लाल चौक पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराएगी। जाह्नवी का कहना है कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और जो देश विरोधी यहां पाकिस्तान के पक्ष मे नारेबाजी कर रहे हैं वे अपने घटिया मकसद में कभी कामयाब नहीं हो सकते। वहां ऐसे मुट्ठी भर लोग हैं जो भारत विरोधी अभियान छेड़े हुए हैं और मैं ऐसे तत्वों से नहीं डरती। अपनी इस चेतावनी को पूरा करने के लिए वह पहुंची भी, लेकिन उसे लौटना पड़ा।