फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रियो में चोट के बाद पकड़ा बिस्तर, फिर दो गोल्ड जीतकर रचा इतिहास, अब दोबारा ओलंपिक खेलेंगी विनेश

Wed, 18 Sep 2019 01:29 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 18 Sep 2019 01:29 PM IST
विज्ञापन
Indian Wrestler Vinesh Phogat Qualified for Tokyo Olympic 2020
विनेश फोगाट
जुनून हो तो इस बहादुर बेटी जैसा, रियो ओलंपिक में चोट लगने के बाद करीब डेढ़ साल बिस्तर पर रही। फिर शानदार वापसी करते हुए दो गोल्ड जीतकर इतिहास रचा और अब वो फिर ओलंपिक में खेलेगी, जानिए कौन...
Indian Wrestler Vinesh Phogat Qualified for Tokyo Olympic 2020
विनेश फोगाट
हम बात कर रहे हैं पहलवान विनेश फोगाट की, जिन्होंने विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में कमाल करते हुए ओलंपिक कोटा जीत लिया है। इसके साथ ही वह ओलंपिक 2020 में क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय पहलवान बन गई हैं। फोगाट ने रेसलिंग चैंपियनशिप में रेपेचेज के दूसरे मुकाबले में यूएसए की सारा एन को 8-2 हराकर ओलिंपिक कोटा हासिल किया।
Indian Wrestler Vinesh Phogat Qualified for Tokyo Olympic 2020
विनेश फोगाट
25 वर्षीय विनेश फोगाट को रियो ओलंपिक 2016 में चोट लग गई थी। उसके बाद वह काफी समय पर बिस्तर पर रहीं, लेकिन इस बहादुर बेटी ने हिम्मत नहीं छोड़ी और फिर से अखाड़े में उतरी। विनेश ने शानदार वापसी की और गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों और जकार्ता एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता। विनेश ने 21वें कॉमनवेलथ गेम्स में 50 किलोग्राम की कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Wrestler Vinesh Phogat Qualified for Tokyo Olympic 2020
vinesh phogat
विनेश फोगाट द्रोणाचार्य अवार्ड विजेता महावीर फोगाट की भतीजी और इंटरनेशनल पहलवान गीता फोगाट की चचेरी बहन है। 24 अगस्त 1994 को जन्मीं विनेश के पिता राजपाल का जमीनी विवाद के चलते मर्डर हो गया था, जिसके बाद महावीर फोगाट ने विनेश और उसकी बहन प्रियंका को अपनाया और पहलवानी की ट्रेनिंग दी। विनेश ने भी अपने ताऊ जी का मान रखते हुए इंटरनेशनल लेवल पर एक गोल्ड समेत 8 मेडल जीतकर उनका और देश का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
Indian Wrestler Vinesh Phogat Qualified for Tokyo Olympic 2020
vinesh phogat
विनेश ने पहली बार साल 2013 में एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लिया था। यहां 51 किलोग्राम वर्गभार में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया था। विनेश फोगाट इससे पहले 48 किलोग्राम वर्ग में खेलती थी, कॉमनलवेल्थ में विनेश 50 किलोग्राम वर्ग में रिंग में उतरी और मेडल जीता। उन्होंने रियो ओलंपिक 2016 में हिस्सा लिया था, जिसमें वे चोटिल हो गई थीं, पर हौंसला बढ़ाते हुए सरकार ने उन्हें अर्जुन अवार्ड से नवाजा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed