फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Indian women's wrestling broke new ground at the World Championships Kajal, Neelam storm into final

विश्व कुश्ती चैंपियनशिप: पहलवान काजल और नीलम ने हासिल की कौन सी उपलब्धि? स्वर्ण पदक मुकाबले में बनाई जगह

Tue, 27 Oct 2026 09:57 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अस्ताना
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अस्ताना Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 27 Oct 2026 09:57 PM IST
सार

भारतीय कुश्ती के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा। काजल और नीलम ने विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचकर इतिहास रचा। पहली बार है जब प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के एक ही सत्र में देश की दो महिला पहलवान विश्व खिताब के लिए चुनौती पेश करेंगी। नीलम खिताबी मुकाबले में जापान की दिग्गज पहलवान युई सुसाकी से भिड़ेंगी। काजल का सामना फाइनल में यूक्रेन की अनास्तासिया अल्पयेयेवा से होगा।

विज्ञापन
Indian women's wrestling broke new ground at the World Championships Kajal, Neelam storm into final
विश्व कुश्ती चैंपियनशिप - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय महिला कुश्ती खिलाड़ियों ने मंगलवार को विश्व चैंपियनशिप में नया इतिहास रचा जब काजल ढोचक और नीलम सिरोही ने स्वर्ण पदक के मुकाबलों में जगह बनाकर सुनिश्चित किया कि पहली बार इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के एक ही सत्र में देश की दो महिला पहलवान विश्व खिताब के लिए चुनौती पेश करेंगी। सेमीफाइनल में 18 वर्षीय काजल (76 किग्रा) ने किर्गिस्तान की अनुभवी पहलवान ऐपेरी मेडेट काइजी को 10-7 से हराकर शानदार वापसी की, जबकि 26 वर्षीय नीलम ने 50 किग्रा वर्ग में कजाखस्तान की जेनेप बायानोवा को 7-3 से शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई। 
विज्ञापन
Trending Videos

फाइनल में किससे होगा सामना? 
नीलम खिताबी मुकाबले में जापान की दिग्गज पहलवान युई सुसाकी से भिड़ेंगी। काजल का सामना फाइनल में यूक्रेन की अनास्तासिया अल्पयेयेवा से होगा। मंगलवार से पहले विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाली एकमात्र भारतीय महिला पहलवान अंशु मलिक थीं जिन्होंने 2021 में रजत पदक जीता था। ऐसे में एक ही दिन दो भारतीय महिलाओं का फाइनल में पहुंचना देश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है।

पहली बार सीनियर विश्व चैंपियनशिप में हिस्सा ले रही दो बार की अंडर-20 विश्व चैंपियन काजल की शानदार जीत में उनकी ताकत, रणनीतिक समझ और हार नहीं मानने का जज्बा देखने को मिला। वह पहले पीरियड में 1-7 से पिछड़ने के बावजूद मुकाबले में डटी रहीं और जीत दर्ज कीं। जीत के बाद भावुक काजल मैट पर औंधे मुंह लेट गईं। उन्होंने हाथों से अपना चेहरा ढक लिया और रोने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले नीलम ने बायानोवा को 7-3 से हराकर स्वर्ण पदक के लिए जापान की दिग्गज पहलवान सुसाकी से भिड़ने का मौका पाया। सुबह के सत्र में काजल ने लिथुआनिया की कामिले ग्रिस्किएने गौकाइटे को चित करके मुकाबला जीतने के बाद मंगोलिया की दावासानान एंख अमार को 9-2 से हराया। नीलम ने प्री क्वार्टर फाइनल में बेलारूस की नतालिया वराकिना को 6-0 से शिकस्त दी। इसके बाद क्वार्टर फाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त रूसी पहलवान एलिजावेता स्मिरनोवा चोट के कारण मुकाबले से हट गईं जिससे नीलम सेमीफाइनल में पहुंच गईं।

महिला 65 किग्रा वर्ग में रजनीता ने क्वालीफिकेशन मुकाबले में 2024 विश्व चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता यूक्रेन की कैटरीना जेलेनिख को 8-6 से हराकर बड़ा उलटफेर किया। हालांकि इसके बाद प्री क्वार्टर फाइनल में उन्हें मोल्दोवा की इरिना रिंगाची के खिलाफ तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर हार का सामना करना पड़ा। रजनीता अब भी पदक की दौड़ में बनी हुई हैं। रेपेचेज मुकाबले में उनका सामना जापान की नाना इकेहाता से होगा।
विज्ञापन

ग्रीको रोमन पहलवानों का निराशाजनक प्रदर्शन 
महिला 57 किग्रा वर्ग में नेहा शर्मा ने अल्जीरिया की अचौआक जमिला टेकुक को कड़े मुकाबले में 4-2 से हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। अगले दौर में उन्हें बेलारूस की इरीना कुराचकिना के खिलाफ 1-4 से हार का सामना करना पड़ा और वह प्रतियोगिता से बाहर हो गईं। इससे पहले भारत के ग्रीको रोमन पहलवानों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। केवल ललित (55 किग्रा) पदक दौर में पहुंच सके जबकि अन्य पहलवान प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed