फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मलाला को शूटर सिद्धू का करारा जवाब, कश्मीर पर कर रहीं थीं बकवास

Wed, 18 Sep 2019 07:44 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Wed, 18 Sep 2019 07:44 AM IST
विज्ञापन
Indian shooter Heena Sidhu hits back to Malala Yousafzai reminds her of 2012 incident
हीना सिद्धू- मलाला यूसुफजई - फोटो : social Media

नोबल शांति पुरस्कार से सम्मानित पाकिस्तान की शिक्षा अधिकार कार्यकर्ता मलाला यूसुफजई सोशल मीडिया पर संयुक्त राष्ट्र से कश्मीर में शांति बहाल करने और बच्चों को दोबारा स्कूल भेजने में मदद करने के लिए अपील की थीं। मलाला के इस ट्वीट के बाद भारतीय महिला शूटर हीना सिद्धू ने उन्हें करारा जवाब दिया है। 

Indian shooter Heena Sidhu hits back to Malala Yousafzai reminds her of 2012 incident
हीना सिद्धू

हीना ने मलाला को करारा जवाब देते हुए ट्वीट कर लिखा कि, आपके मुताबिक हमें कश्मीर पाकिस्तान को सौंप देना चाहिए, क्योंकि वहां पर आपकी तरह लड़कियों की शिक्षा के लिए अच्छे मौके हैं। जैसे आपने अपना देश छोड़ दिया और फिर कभी लौटकर नहीं गईं। क्यों ना आप खुद पहले पाकिस्तान लौटकर दिखाएं और उदाहरण पेश करें। 
 

Indian shooter Heena Sidhu hits back to Malala Yousafzai reminds her of 2012 incident
malala yousafzai

मालूम हो कि, भारत सरकार ने पांच अगस्त को जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को खत्म कर दिया था। जिसको लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से लेकर वहां क्रिकेट खिलाड़ी इसके विरोध में बयान दे रहे हैं। मलाला ने इससे पहले कहा था कि वह कुछ दिन पहले कश्मीर गई थीं और उन्होंने वहां लोगों के साथ समय बिताया। उनके रहन-सहन और कामकाज को लेकर उनसे बात भी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian shooter Heena Sidhu hits back to Malala Yousafzai reminds her of 2012 incident
Malala

मलाला के ट्वीट को लेकर लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया है। सोशल मीडिया पर लोगों ने पूछा कि क्या पाकिस्तान के बलूचिस्तान में पाक सेना का अत्याचार आपको नहीं दिख रहा है। क्या आपको वहां शांति की फिक्र नहीं है। पीओके में लोगों पर हो रहे अत्याचार आपको क्या नहीं दिखता है, वहां के बच्चों के हालात को लेकर आप चुप क्यों हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed