फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डेथ वारंट साइन, अब पहलवानों से भिड़ेगा ये बॉलीवुड एक्टर

Mon, 13 Jul 2015 07:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Mon, 13 Jul 2015 07:30 PM IST
विज्ञापन

डेथ वारंट साइन, अब पहलवानों से भिड़ेगा ये बॉलीवुड एक्टर

indian wrestler signed death contract for big fight

मौत या जिंदगी! अपनी डेथ वारंट पर साइन कर मौत से भिड़ेगा ये भारतीय पहलवान। दरअसल दक्षिण अफ्रीका के पोर्ट एलिजाबेथ में 18 जुलाई को 'लास्ट मैन स्टेडिंग फाइट' में हिस्सा लेने के लिए भारतीय पहलवान और रोहतक का छोरा संग्राम सिंह ने ये कदम उठाया है। फाइट के लिए रविवार को दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना हो चुके हैं।


डेथ वारंट साइन, अब पहलवानों से भिड़ेगा ये बॉलीवुड एक्टर

indian wrestler signed death contract for big fight

अब 18 जुलाई को मौत या जिंदगी। क्या होगा संग्राम का भाग्य। एक तरफ उन मासूम बच्चों की दुआएं है जिन पर संग्राम ईनाम के पैसों को उनकी पढ़ाई के लिए खर्च कर देता है तो दूसरी तरफ करोड़ों भारतीयों की उम्मीदें भी टिकी हुई हैं। यो वो दिन होगा जब रोहतक का लाडला संग्राम सिंह रुपहले पर्दे की रंगीनियों से दूर मौत और जिंदगी के लिए लड़ेगा। रिंग में फाइट के दौरान जो पहलवान आखिरी तक खड़ा रहेगा वह जीतेगा। अगर पहलवान की मौत होगी तो वह उसका खुद जिम्मेदार होगा।

डेथ वारंट साइन, अब पहलवानों से भिड़ेगा ये बॉलीवुड एक्टर

indian wrestler signed death contract for big fight

रोहतक के मदीना गांव के संग्राम सिंह ऐसे पहले भारतीय पहलवान है जिन्होंने इस फाइट के लिए हौसला दिखाया। पहले संग्राम सिंह का मुकाबला 28 फरवरी को होना था, लेकिन क्रिकेट विश्व कप के चलते वो फाइट जुलाई के लिए स्थगित कर दी गई थी। इंटर कॉनिटीनेंटल टाइटल के लिए होने वाले इस मुकाबले में संग्राम सिंह के सामने जोय लैजेंड है, जो प्रोफेशनल रेसलिंग का एक बड़ा नाम माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डेथ वारंट साइन, अब पहलवानों से भिड़ेगा ये बॉलीवुड एक्टर

indian wrestler signed death contract for big fight

हालांकि संग्राम सिंह खुद तीन साल बाद रेसलिंग रिंग में उतर रहे हैं। इस प्रतियोगिता में उनके अलावा कनाडा, साउथ अफ्रीका और नाइजीरिया के पहलवान भी हिस्सा लेंगे। ये फाइट दक्षिण अफ्रीका और यूरोप में लाइव दिखाई जाएगी, हालांकि देश में इस फाइट को नहीं देखा जा सकेगा। संग्राम सिंह अपनी मंगेतर एक्ट्रेस पायल रोहतगी और परिवार की मर्जी के खिलाफ इस फाइट में हिस्सा ले रहे हैं।

विज्ञापन

डेथ वारंट साइन, अब पहलवानों से भिड़ेगा ये बॉलीवुड एक्टर

indian wrestler signed death contract for big fight

संग्राम सिंह ने बताया कि उन्हें उन गरीब बच्चों की फिक्र है जो पैसे के अभाव में पढ़ नहीं पाते, खिलाड़ी नहीं बन पाते। संग्राम सिंह ने हाल ही एक स्कूल को गोद लिया है। उन्होंने ऐलान किया है कि खिताब जीतते हैं तो रकम गरीब बच्चों की पढ़ाई एवं प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के लिए खर्च करूंगा। संग्राम सिंह, प्रोफेशनल रेसलर ने‌ कहा कि मासूम बच्चों की पढ़ाई और ट्रेनिंग की चिंता है, इसलिए लड़ने जा रहा हूं। दुआ कीजिएगा, मैं जीतूं ताकि उनके काम आ सकूं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed