डेथ वारंट पर साइन करके लड़ने वाला अभिनेता अब पाकिस्तान के पहलवान के खिलाफ उतरेगा। यह महासंग्राम कानपुर में होगा।
2 of 5
इंटरनेशनल रेसलर संग्राम सिंह
- फोटो : फाइल फोटो
बात हो रही है अभिनेता एवं रेसलर संग्राम सिंह एक बार फिर मैदान में उतरेंगे। यूपी के कानपुर में अक्तूबर में होने वाली फाइट में संग्राम सिंह का मुकाबला पाकिस्तानी पहलवान से हो सकता है। इस बार भी संग्राम ने फाइट के लिए मिलने वाली धनराशि से कुछ हिस्सा गरीबों को दान करने की घोषणा की है। रेसलर संग्राम सिंह शनिवार को एमडीयू के खेल विभाग में आए थे।
3 of 5
इंटरनेशनल रेसलर संग्राम सिंह
- फोटो : फाइल फोटो
पत्रकारों से बातचीत में रेसलर संग्राम सिंह ने कहा कि नेता या उद्योगपति कभी भी खेल के लिए बेहतर प्रयास नहीं कर सकते। खेलों को आगे बढ़ाने के लिए एक नीति होनी चाहिए, जो केवल और केवल खेल से जुड़ा व्यक्ति ही बना सकता है। भविष्य को लेकर उन्होंने कहा कि कानपुर की फाइट में पाकिस्तानी पहलवान से भिड़ना लगभग तय है। यदि किसी कारण से पाकिस्तानी पहलवान से फाइट नहीं होती है तो वह इंग्लैंड के पहलवान से भिड़ेंगे।
4 of 5
इंटरनेशनल रेसलर संग्राम सिंह
- फोटो : फाइल फोटो
फिल्मी कॅरियर के बारे में उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में हिस्ट्री चैनल पर आईस रोड ट्रैकर नामक सीरियल आ रहा है। इसकी शूटिंग मौत के मुंह में रहकर की गई है। यह सीरियल बहुत ही रोमांचक है। उन्होंने कहा कि सभी को संकल्प लेना चाहिए कि दीपावली को पटाखामुक्त बनाया जाए। इससे पर्यावरण भी दूषित नहीं होगा और गरीबों पर मार भी नहीं पड़ेगी।
5 of 5
इंटरनेशनल रेसलर संग्राम सिंह
- फोटो : फाइल फोटो
इस दौरान खेल निदेशक डॉ. देवेंद्र ढुल ने संग्राम का स्वागत किया और खेलों में नाम रोशन करने के लिए बधाई दी। उन्होंने संग्राम को 20 सितंबर को होने वाले खेल दिवस का निमंत्रण भी दिया। इस मौके पर महेंद्र सिंह पूनियानी, प्रवेश ढुल और कोच मनीष आदि मौजूद रहे।