फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इराक के बाद अब लेबनान में 8 भारतीय लापता, देखिए कैसे?

Thu, 23 Jul 2015 12:11 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, कैथल(हरियाणा)
ब्यूरो/अमरउजाला, कैथल(हरियाणा) Updated Thu, 23 Jul 2015 12:11 PM IST
विज्ञापन

इराक के बाद अब लेबनान में 8 भारतीय लापता, देखिए कैसे?

Indian missing in Lebanon, family expecting message from sons

पैसा कमाने की चाहत में आठ माह पहले लेबनान गए चार युवक लापता हैं। बीते छह माह से उनसे कोई संपर्क नहीं हो पाया है। दो युवक कैथल के गांव जगदीशपुरा और दो कुरुक्षेत्र के पिहोवा से हैं। सभी एजेंटों के जरिये लेबनान गए थे। एजेंट ने एक सप्ताह का समय दिया है। उधर, परिजनों ने अब तक पुलिस को शिकायत नहीं दी है। गांव जगदीशपुरा निवासी कृष्ण कुमार ने बताया कि वह गांव में ही मजदूरी करता है। उसके दो बेटे व तीन बेटियां हैं।

इराक के बाद अब लेबनान में 8 भारतीय लापता, देखिए कैसे?

Indian missing in Lebanon, family expecting message from sons

कृष्ण कुमार ने बताया कि  दो बेटियों एवं एक बेटे का विवाह कर दिया है। छोटा बेटा अरुण कुमार नवंबर में पिहोवा के एजेंट के माध्यम से लेबनान रवाना चला गया। अरुण के साथ-साथ जगदीशपुरा के सर्वजीत सिंह, पिहोवा के गांव बोढा निवासी कुलदीप सिंह एवं टेहली फार्म निवासी जग्गा सिंह भी गया था। नवंबर 2014 को चारों युवक यहां से लेबनान रवाना हुए। दो महीने तक वे जॉर्डन में रहे। इसके बाद उन्हें सीरिया ले जाया गया।

इराक के बाद अब लेबनान में 8 भारतीय लापता, देखिए कैसे?

Indian missing in Lebanon, family expecting message from sons

18 जनवरी 2015 को बेटे का फोन आया था कि वे उसी रात सीरिया से आगे लेबनान जाने वाले हैं। लेकिन इसके बाद से चारों युवकों में से किसी से भी कोई संपर्क नहीं हो पाया। उसने कहा कि वे बार-बार इसके लिए एजेंट से मिले। एजेंट के भाई को ही उन्हें लेबनान पहुंचाना था। लेकिन सुरजीत उन्हें लगातार झांसे दे रहा है। अब फिर उसने एक सप्ताह का समय दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इराक के बाद अब लेबनान में 8 भारतीय लापता, देखिए कैसे?

Indian missing in Lebanon, family expecting message from sons

अरुण की मां बिमला देवी, भाई अनिल कुमार सहित बहन एवं भाभी का रो-रोकर बुरा हाल है। अरुण की मां ने कहा कि उन्हें उनका बेटा लौटा दो। उन्हें बाहरी कमाई की कोई आवश्यकता नहीं है। सर्वजीत के परिवार का भी बुरा हाल है। उसकी विधवा मां दूसरों के घर में खाना बनाकर रोजी-रोटी चला रही हैं। सर्वजीत विदेश में कमाई कर परिवार की दशा सुधारने के लिए गया था। लेकिन उसे क्या पता था कि उसके जाने के बाद उसके छोटे भाई की पढ़ाई तक छूट जाएगी।

विज्ञापन

इराक के बाद अब लेबनान में 8 भारतीय लापता, देखिए कैसे?

Indian missing in Lebanon, family expecting message from sons

उसका छोटा भाई दसवीं में बीच में ही पढ़ाई छोड़कर मेहनत-मजदूरी करने पर मजबूर है। बड़ी बहन का विवाह कर दिया गया। एक छोटी बहन है। परिवार के पास आय का कोई साधन नहीं है। दोनों परिवार जरूरतमंद हैं। कृष्ण कुमार जहां मजदूरी करते हैं।  वहीं सर्वजीत की मां दूसरों के घरों में खाना बनाकर परिवार का गुजारा चला रही हैं। सर्वजीत की मां एवं अरुण के पिता कृष्ण कुमार का कहना है कि करीब 4 लाख रुपये ब्याज पर लिए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed