अमृतसर में बच्चे एकाएक सेना के ट्रेनिंग स्थल में जा घुसे और टैंकों पर कब्जा कर लिया। मशीनगन पकड़ीं और हथियार उठा लिए। तस्वीरें।
2 of 5
भारतीय सेना के हथियारों और अन्य सामान की प्रदर्शनी
- फोटो : अमर उजाला
हैरान न हों, ये प्रदर्शनी का हिस्सा था, जिसे सेना की ओर से ही अमृतसर के पेंथर स्टेडियम में लगाया गया था। कई स्कूली बच्चों ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
3 of 5
भारतीय सेना के हथियारों और अन्य सामान की प्रदर्शनी
- फोटो : अमर उजाला
'अपनी सेना को जाने' प्रदर्शनी में भारतीय सेना में इस्तेमाल की जाने वाली मशीनों और हथियारों को प्रदर्शित किया गया। सुबह 10 से 12 बजे तक के लिए यह प्रदर्शनी आम लोगों के लिए आयोजित की गई थी।
4 of 5
भारतीय सेना के हथियारों और अन्य सामान की प्रदर्शनी
- फोटो : अमर उजाला
इस समारोह का मुख्य उद्देश्य भारतीय सेना में इस्तेमाल किए जाने वाले साजो सामान तथा सेना के चारित्रिक और सैद्धांतिक मूल्यों से आज की पीढ़ी को अवगत कराना था और उन्हें भारतीय सेना में काम करने के लिए प्रेरित करना था।
5 of 5
भारतीय सेना के हथियारों और अन्य सामान की प्रदर्शनी
- फोटो : अमर उजाला
इस इवेंट पर पूर्व सैनिकों, सिविल पदाधिकारियों, एनसीसी कैडेट्स तथा स्कूल, कॉलेजों के स्टूडेंट्स ने भरपूर आनंद उठाया। इस दौरान बच्चे टैंकों, मशीनगन आदि के साथ तस्वीरें खींच रहे थे।