फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये फॉर्मूला दिला सकता है सेना में अफसर बनने का टिकट, जानिए कैसे?

Mon, 16 Oct 2017 09:11 AM IST
मोहित धुपड़/अमर उजाला, चंडीगढ़
मोहित धुपड़/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 16 Oct 2017 09:11 AM IST
विज्ञापन
indian army school will provide coaching for national defence academy entrance exam
नेशनल डिफेंस एकेडमी
भारतीय सेना में अफसर बनने का सपना पूरा करेगा ये फॉर्मूला। इससे एनडीए में दाखिला लेने में मदद मिलेगी। फिलहाल इस पर काम चल रहा है और जल्दी लॉन्च कर दिया जाएगा।
indian army school will provide coaching for national defence academy entrance exam
नेशनल डिफेंस एकेडमी
दरअसल, अब सेना के अधीन चलने वाले आर्मी स्कूल छात्रों को डिफेंस सर्विसेज ज्वाइन करने के लिए प्रेरित करेंगे। अब छात्रों को स्कूली स्तर पर ही एनडीए (नेशनल डिफेंस अकादमी) एंट्रेस के लिए तैयार किया जाएगा, साथ ही उन्हें भारतीय सेना के गौरव से भी रूबरू करवाया जाएगा। देश में मौजूद सभी आर्मी पब्लिक स्कूलों में इन दिनों प्रशासनिक और शैक्षणिक इनवायरमेंट अपग्रेड करने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है।
indian army school will provide coaching for national defence academy entrance exam
नेशनल डिफेंस एकेडमी
सेना के अधीनस्थ आर्मी वेल्फेयर एजुकेशन सोसाइटी (एडब्यूईएस) इस लेकर काफी गंभीर है। सोसाइटी की इंडिपेंडेंट इंस्पेक्टिंग टीमों के जरिए सभी स्कूलों में निरीक्षण कर वहां के प्रशासनिक और शैक्षणिक माहौल को परखा जा रहा है। टीम यह देख रही है कि आर्मी स्कूलों में प्रशासनिक और शैक्षणिक गतिविधियां कैसी चल रही हैं? और भविष्य में बेहतर क्वालिटी एजूकेशन और इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए स्कूलों को क्या-क्या चाहिए?
विज्ञापन
विज्ञापन
indian army school will provide coaching for national defence academy entrance exam
भारतीय सेना
निरीक्षण के दौरान देखा गया कि आर्मी स्कूलों में छात्रों और स्टाफ को पूरी तरह से फौज जैसा अनुशासनात्मक माहौल उपलब्ध करवाया जा रहा है। चंडीमंदिर आर्मी पब्लिक स्कूल की प्राचार्या सुमन सिंह ने बताया कि बारहवीं में आने वाले छात्रों को एनडीए एंट्रेस के लिए भी तैयार किया जा रहा है। रूटीन सिलेबस के साथ-साथ ट्रेंड शिक्षकों द्वारा एनडीए एंट्रेस के दोनों चरणों की परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है, जबकि अमूमन छात्र इस ट्रेनिंग की प्राइवेट कोचिंग लेते हैं।
विज्ञापन
indian army school will provide coaching for national defence academy entrance exam
indian army - फोटो : indian army
बता दें कि शुक्रवार को आर्मी वेलफेयर एजुकेशन सोसाइटी की विशेष टीम की ओर से चंडीमंदिर स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान स्कूल प्राचार्या सुमन सिंह ने स्कूल की शैक्षणिक और प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षकों व छात्रों की परफॉर्मेंस, स्कूल में सुविधाओं व प्रशिक्षण गतिविधियों की प्रेजेंटेशन के जरिए जानकारी दी। स्कूल की ओवरऑल परफॉर्मेंस पर विशेष टीम का रुख सकारात्मक ही दिखाई दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed