भारतीय सेना में भर्ती का सुनहरा मौका मिल रहा है तो जल्दी से 8 क्लिक करके पूरा नोटिफिकेशन पड़ें और रजिस्ट्रेशन कराएं, कहीं मौका छूट न जाए।
हरियाणा में 4 से 13 अप्रैल तक महर्षि मारकंडेश्वर यूनिवर्सिटी मुलाना के खेल स्टेडियम में खुली सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। सैनिक सामान्य ड्यूटी (सभी वर्ग), सैनिक सामान्य ड्यूटी गोरखा, सैनिक क्लर्क और स्टोरकीपर तकनीकी पदों के लिए भर्ती होगी।
अंबाला, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, पंचकूला के साथ-साथ केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के युवा इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इसलिए जल्दी से अप्लाई कीजिए, 9 फरवरी से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
25 मार्च तक भर्ती के लिए आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। अगर आप भी आवेदन करता चाहते हैं तो www.joinindianarmy.nic पर लॉगइन कर सकते हैं। आवेदक 27 मार्च से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
सेना भर्ती मुख्यालय अंबाला के भर्ती निदेशक कर्नल सोमनाथ गुप्ता ने बताया कि वेबसाइट पर भर्ती प्रक्रिया से संबंधित आयु, शैक्षणिक योग्यता सहित इस प्रक्रिया का पूरा ब्यौरा दिया गया है, इसलिए ध्यान से सही जानकारी के साथ अप्लाई करें।