{"_id":"58a588894f1c1b1d5cd844b5","slug":"how-to-check-mixing-in-milk-new-device-invented-by-ndri-karnal-scientist","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अब घर बैठे ही कर सकेंगे दूध में मिलावट की जांच, बस करना होगा ये काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब घर बैठे ही कर सकेंगे दूध में मिलावट की जांच, बस करना होगा ये काम
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
Updated Tue, 21 Feb 2017 09:29 PM IST
विज्ञापन
दूध में मिलावट की जांच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब लोग घर बैठकर खुद की दूध में मिलावट की जांच कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें बस एक काम करना होगा और पल में पता चल जाएगा कि दूध कैसा है?
दूध में मिलावट की जांच
दरअसल, दूध में माल्टोडेक्सट्रिन की जांच करने के लिए एनडीआरआई करनाल के वैज्ञानिकों की ओर से विकसित टेक्नोलॉजी को गुड़गांव की डैलमो रिसर्च प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी को ट्रांसफर कर दिया गया है। कंपनी के संयोजक मनोज कुमार मौर्य और बब्बर सिंह ने बताया कि वे जल्द ही इसे मार्केट में उतारेंगे। कंपनी के मनोज कुमार व बब्बर सिंह एनडीआरआई से ही बीटेक की पढ़ाई कर चुके हैं।
दूध में मिलावट की जांच
मनोज कुमार ने किसी दूसरी कंपनी में काम करने की बजाय खुद का बिजनेस शुरू किया है, ताकि आम जनता को मिलावट की समस्या छुटकारा दिला सकें। एनडीआरआई के निदेशक डॉ. आरआरबी सिंह ने उन्हें बधाई दी और कहा कि साधनों की कमी के चलते आम लोग मिलावटी दूध की जांच कर पाने में असमर्थ हैं। एनडीआरआई की कोशिश रही है कि कुछ ऐसे टेस्ट बनाए जाएं, जिन्हें साधारण लोगों तक पहुंचाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
दूध में मिलावट की जांच
इस दिशा में डेयरी रसायन प्रभाग के वैज्ञानिकों की ओर से तैयार की गई इस किट को डेयरी उद्यमियों को हस्तांतरित किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि इस वर्ष संस्थान ने कुल 10 टेक्नोलॉजिज को डेरी उद्योगों को हस्तांतरित की हैं। एनडीआरआई के संयुक्त निदेशक डॉ. बिमलेश मान ने बताया कि दूध में माल्टोडेक्सट्रिन नामक एक केमिकल्स को मिला कर दूध के सॉलिड नोट फैट (एसएनएफ) को कृत्रिम रूप से बढ़ा दिया जाता है।
विज्ञापन
दूध में मिलावट की जांच
डॉ. बिमलेश मान बताते हैं कि इसका का सीधा असर उसके पॉष्टिक गुणों पर पड़ता है। मिलावट होने पर दूध में पौष्टिक गुणों की कमी हो जाती है। मिलावट के धंधे पर अंकुश लगाने के लिए सबसे पहले हमें जागरूक होना होगा। इसके अलावा साधारण, सरल और कम लागत के तरीकों (टेस्ट) के विकास से ही मिलावट की समस्या का समाधान किया जा सकता है।