पुलिस ने 38 दिन हनीप्रीत को कहां-कहां नही ढूंढ़ा। बिहार, राजस्थान से लेकर नेपाल तक पुलिस ने खंगाल दिया लेकिन वो तो इस घर में छुपी हुई थी। देखिए
2 of 6
बठिंडा के इस घर में छुपी थी हनीप्रीत
हरियाणा पुलिस की विशेष जांच टीम वीरवार को हनीप्रीत और सुखदीप कौर को लेकर बठिंडा पहुंची। एसआईटी की अगुवाई पंचकूला पुलिस के डीएसपी मुकेश कुमार कर रहे थे। मौके पर जिला मजिस्ट्रेट सुखबीर सिंह बराड़ की ड्यूटी भी लगाई गई थी।
सबसे पहले टीम दोनों को सदर थाना रामपुरा ले गई, वहां पर करीब डेढ़ घंटे तक रुकी। सुखदीप कौर की निशानदेही पर टीम शहर के आर्य नगर स्थित उस मकान में गई, जहां पर हनीप्रीत सुखदीप के साथ काफी दिनों तक रुकी थी। यहां लोगों और डेरा समर्थकों का जमावड़ा लगा रहा।
4 of 6
बठिंडा के इस घर में छुपी थी हनीप्रीत
तहसीलदार सुखबीर सिंह बराड़ के अनुसार हनीप्रीत ने एसआईटी को बताया कि वह 25 दिनों तक उक्त मकान में रही है। इसके अलावा उनको कोई अन्य जानकारी नहीं है। वहीं इस बारे में डीएसपी मुकेश कुमार ने मीडिया से बात करने से इंकार कर दिया।
5 of 6
बठिंडा के इस घर में छुपी थी हनीप्रीत
पता चला है कि एसआईटी ने उक्त मकान से तीन मोबाइल सिम बरामद किए हैं, उनसे हनीप्रीत ने विदेशों में ही कॉल की है। इसकी डिटेल पहले से ही एसआईटी ने हासिल कर ली थी। पंचकूला के डीएसपी मुकेश कुमार ने बताया कि जांच में अगर कोई भी बड़ा व्यक्ति मामले से जुड़ा पाया जाता है तो उससे भी पूछताछ की जाएगी। करीब दो घंटे तक उक्त मकान में रुकने के बाद हरियाणा पुलिस की टीम हनीप्रीत और सुखदीप को लेकर वापस रवाना हो गई।