{"_id":"59dc55624f1c1b59678b500e","slug":"honeypreet-revealed-truth-during-interogation-period-honeypreet-hiding-many-secrets","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हनीप्रीत का 144 घंटे का रिमांड, जानें कौन से राज उगले और क्या कुछ छिपा गई?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनीप्रीत का 144 घंटे का रिमांड, जानें कौन से राज उगले और क्या कुछ छिपा गई?
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Wed, 11 Oct 2017 09:05 AM IST
विज्ञापन
हनीप्रीत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हनीप्रीत टेढ़ी खीर है, 144 घंटे का रिमांड, सख्ती भी की गई, लेकिन पुलिस उससे सच नहीं उगलवा पाई। हनीप्रीत ने कई राज उगले, लेकिन उससे ज्यादा रहस्य वो छिपा रही है।
हनीप्रीत
कहें तो हनीप्रीत पुलिस को चकमा दे रही है। सवाल के जवाब में पहले कुछ कहती है, फिर उसे घुमाकर दूसरी बात कह देती है। आदित्य इंसां और पवन इंसां के ठिकाने बताए, लेकिन वे नहीं मिले। पुलिस ने सोमवार को हनीप्रीत और डेरा प्रमुख के पीए राकेश कुमार को आमने सामने बैठाकर कई तीखे सवाल पूछे, लेकिन नतीजा शून्य रहा। एसआईटी भी हनीप्रीत की तरह कुछ भी बोलने से कतरा रही है, ताकि जांच पर कोई असर न पड़े।
Honeypreet Insan Arrest
हालांकि पुलिस कमिश्नर का कहना है कि पूछताछ के दौरान मिलने वाली अहम जानकारियां जल्द ही मीडिया से साझा किए जाएंगे। वहीं सूत्रों का कहना है कि डेरा हिंसा मामले में पंचकूला के सेक्टर-23 पुलिस स्टेशन में रविवार देर रात तक एसआईटी ने हनीप्रीत से करीब पांच घंटे तक पूछताछ की। इस बीच हनीप्रीत ने सिर दर्द और बेचैनी की शिकायत की। उसके बाद एसआईटी ने पूछताछ बंद की, लेकिन जब पुलिस ने मेडिकल कराया तो सब कुछ नार्मल आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Honeypreet Insan
गौरतलब है कि 25 अगस्त को पंचकूला में हुई हिंसा की साजिश मामले में पुलिस ने हनीप्रीत को 3 अक्तूबर को जीरकपुर पटियाला रोड से गिरफ्तार किया और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। वहां से 6 दिन का रिमांड मिला। रिमांड के दौरान उसे बठिंडा, गुरुदासपुर सहित कुछ और जगहों पर ले जाया गया, लेकिन पुलिस को कोई खास जानकारी नहीं मिली। लेकिन एक सीडी पुलिस के हाथ लगी है, जिसमें 700 करोड़ की प्रॉपर्टी के राज दफन हैं।
विज्ञापन
हनीप्रीत इन्सां
- फोटो : The Hindu
हालांकि हनीप्रीत से हुई पूछताछ में पंचकूला में दंगा भड़काने के लिए सवा करोड़ रुपये दिए जाने की बात का खुलासा हुआ है। मामले में गिरफ्तार एक आरोपी राकेश के नाम पर अप्रैल माह में 50 लाख रुपये कैश ले जाने की बात भी सामने आई। सूत्रों के मुताबिक पंचकूला हिंसा के लिए भी रकम उसी ने यहां तक पहुंचाई और पहले भी वह कैश लेन देन का काम करता रहा है। पूछताछ के दौरान हनीप्रीत के साथ पकड़ी गई सुखदीप कौर ने कई राज खोले हैं।