38 दिनों से पुलिस को चमका देने वाली दंगे की साजिश रचने की आरोपी हनीप्रीत की गिरफ्तारी के बाद उसे बुधवार को सीजेएम की अदालत में पेश किया गया। पुख्ता सुरक्षा इंतजाम के बीच हनीप्रीत को दोपहर बाद दो बजे अदालत में पेश किया गया।
दंगे की साजिश रचने, फरार आरोपियों, मोबाइल की बरामदगी, हनीप्रीत कहां कहां छुपी रही, ये सुराग हासिल करने के लिए पुलिस ने 14 दिन का कोर्ट से रिमांड मांगा था, लेकिन छह दिन का रिमांड ही दिया गया। इस दौरान हनीप्रीत कई बार भावुक हुई और खुद को निर्दोष बताया।
हनीप्रीत के साथ गिरफ्तार सुखदीप कौर को भी पूछताछ के लिए छह दिन के रिमांड पर लिया गया है, जिसका पति इकबाल डेरा के अहम सदस्य रह चुका है।
बता दें कि 25 अगस्त को डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को जब पंचकूला स्थित सीबीआई की विशेष अदालत में दोषी करार दिया तोे हिंसा और आगजनी हुई थी।
4 of 8
हनीप्रीत इन्सां
- फोटो : The Hindu
इसके बाद से हनीप्रीत की पुलिस तलाश कर रही थी, लेकिन डेरा प्रमुख की राजदार हनीप्रीत लगातार 38 दिन तक पुलिस को चमका देती रही। बठिंडा में भी पिछले पांच दिन से सुखदीप के साथ हनीप्रीत रह रही थी, जिसकी जानकारी मिलने के बाद उसे पटियाला रोड से बुधवार तड़के गिरफ्तार किया गया।
बचाव पक्ष के वकील एसके गर्ग नरवाना ने बताया कि हनीप्रीत के खिलाफ कोई पुख्ता सुबूत नहीं मिले हैं। कोर्ट में सभी पहलुओं पर बहस हुई। पुलिस ने अदालत से 14 दिन का रिमांड मांगा था, लेकिन छह दिन का रिमांड मिला है। उन्होंने कहा कि साजिश रचने के मामले में उसे फंसाया जा रहा है।