फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए कौन है ये Tik Tok स्टार, जिसे भाजपा ने दिया टिकट, हरियाणा में कांग्रेस को देंगी टक्कर

Fri, 04 Oct 2019 03:39 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 04 Oct 2019 03:39 PM IST
विज्ञापन
Haryana Assembly Elections,Tik Tok Star Sonali Phogat Filed nomination From Adampur
Sonali Phogat - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। आज नामांकन का आखिरी दिन है। ऐसे में कई दिग्गज चेहरे पर्चा भरेंगे। लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियों में हिसार की आदमपुर विधासभा सीट से भाजपा की प्रत्याशी सोनाली फोगाट हैं। वो आज आदमपुर में अपना नामांकन दाखिल करेंगी। आइए जानते हैं सोनाली की बारे में...

Trending Videos
Haryana Assembly Elections,Tik Tok Star Sonali Phogat Filed nomination From Adampur
सोनाली फोगाट - फोटो : सोशल मीडिया

भाजपा ने 12 प्रत्याशियों की आखिरी सूची जैसे ही जारी की वैसे ही सोनाली का नाम सुर्खियों में आ गया। भाजपा ने उन पर भरोसा जताते हुए आदमपुर विधानसभा सीट से पार्टी का टिकट थमा दिया। इस सीट पर सोनाली का मुकाबला कुलदीप बिश्नोई से होगा। इनेलो से उनके सामने राजेश गोदरा होंगे। सोनाली फोगाट सोशल मीडिया स्टार के साथ-साथ अभिनेत्री भी हैं।

Haryana Assembly Elections,Tik Tok Star Sonali Phogat Filed nomination From Adampur
सोनाली फोगाट - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सोनाली इन दिनों जमकर वायरल हो रही हैं। टिक टॉक पर उनके लाखों फॉलोवर्स हैं। लोग उनके वीडियोज को खूब पसंद कर रहे हैं। नामांकन दाखिल करने से पहले सोनाली ने कहा कि हमारे सभी फॉलोवर्स यहां अपना समर्थन दिखाने के लिए जुटे हैं। वे हमारे नामांकन का इंतजार कर रहे हैं। पार्टी ने हमें काम करने की ताकत दी है।  निश्चित ही चुनाव में हमारी जीत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Haryana Assembly Elections,Tik Tok Star Sonali Phogat Filed nomination From Adampur
सोनाली फोगाट - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि सोनाली के पति संजय फोगाट भाजपा नेता थे और उनके निधन के बाद सोनाली भाजपा में शामिल हो गईं। भाजपा ने उन्हें पार्टी की प्रदेश महिला मोर्चा इकाई का उपाध्यक्ष नियुक्त किया था। 

विज्ञापन
Haryana Assembly Elections,Tik Tok Star Sonali Phogat Filed nomination From Adampur
सोनाली फोगाट - फोटो : सोशल मीडिया
आज ही हरियाणा में पूर्व बीएसएफ जवान तेज बहादुर, जननायक जनता पार्टी के नेता दुष्यंत चौटाला व अंबाला सीट से भाजपा नेता अनिल विज भी नामांकन दाखिल करेंगे। इससे पहले हरियाणा में सीएम मनोहर लाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला और इनेलो नेता अभय चौटाला समेत कई दिग्गज नेता अपना नामांकन भर चुके हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed