बंद कमरे में न कोई आया और न ही कोई गया, फिर भी एक महिला की चोटी कट गई। पूरे इलाके में हंगामा मच गया लेकिन जब पुलिस आई तो सच्चाई कुछ और ही निकली।
घटना चंडीगढ़ की है, रामदरबार फेज-2 स्थित मकान नंबर-41 की पहली मंजिल पर कमरे में सो रही महिला की वीरवार सुबह 9 बजे चोटी कटने की घटना से हड़कंप मच गया।
वारदात के बाद बेहोश महिला को परिजनों ने जीएमसीएच-32 में भर्ती करवाया। वहीं, सूचना पाकर सेक्टर-31 थाना पुलिस पीड़ित महिला के बयान दर्ज करने पहुंची।
पुलिस को अपने बयान में महिला ने बताया कि सुबह उसके कमरे में कोई नहीं आया था। लेकिन, ना जाने कैसे उसकी चोटी कटकर फर्स पर गिर गई। वारदात के बाद महिला बेहोश हो गई और उसको आगे की जानकारी नहीं थी।
वहीं पुलिस ने घटना की जांच के लिए फोरेंसिक मोबाइल टीम को भी बुलाया गया। जहां पुलिस व फोरेंसिक टीम को घटना से संबंधित कोई सबूत हाथ नहीं लगा। टीम महिला के बालों का सैंपल लेकर गई है। पुलिस ने बताया कि रेखा का पति हाईकोर्ट में कांट्रेक्ट पर काम करता है।