फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुरप्रीत घुग्गी ने केजरीवाल पर जड़े ये 6 बड़े आरोप...और छोड़ दी आम आदमी पार्टी

Thu, 11 May 2017 09:07 AM IST
amarujala.com- presented by: खुशबू गोयल
amarujala.com- presented by: खुशबू गोयल Updated Thu, 11 May 2017 09:07 AM IST
विज्ञापन
gurpreet ghuggi resigns from aam admi party and alleged arvind kejriwal
गुरप्रीत सिंह वड़ैच, अरविंद केजरीवाल
पहले कपिल मिश्रा और अब गुरप्रीत घुग्गी ने अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिन्हें सुनकर राजनीति के गलियारों में और उथल पुथल मच जाएगी।
gurpreet ghuggi resigns from aam admi party and alleged arvind kejriwal
गुरप्रीत घुग्गी
गुरप्रीत घुग्गी ने बुधवार को प्रेस काफ्रेंस करके आम आदमी पार्टी का दामन छोड़ दिया, वहीं उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर कई तरह के आरोप लगाए हैं। घुग्गी ने कहा कि केजरीवाल पंजाब चुनाव के बाद पंजाब क्यों नहीं आए। घुग्गी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में बाहर के बंदे बिठा दिए, पंजाब के लोगों को दूर रखा गया। जिनका खामियाजा पार्टी भुगत रही है।
gurpreet ghuggi resigns from aam admi party and alleged arvind kejriwal
कॉमेडियम गुरप्रीत घुग्गी
घुग्गी ने कहा कि मुझे जबरदस्ती कन्वीनर बनाया गया। मैंने कहा था कि धर्मवीर गांधी को मना लीजिए। पंजाब में उनकी अच्छी पकड़ है। मैं प्रधान नहीं बनना चाहता, पार्टी का प्रचार करना चाहता हूं। धर्मवीर गांधी को मेरी जगह प्रधान बना दीजिए, लेकिन केजरीवाल नहीं माने। वे अपनी मर्जी करते हैं, फिर कहते हैं कि वे सभी को साथ लेकर चलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
gurpreet ghuggi resigns from aam admi party and alleged arvind kejriwal
गुरप्रीत सिंह घुग्गी - फोटो : फाइल फोटो
घुग्गी ने कहा कि पार्टी में लोकतंत्र नाम की चीज नहीं है। जिसको मन होता है, प्रधान बना​ दिया जाता है। सभी जानते हैं कि भगवंत मान शराबी है, उनके वीडियो वायरल हैं। वे क्या पार्टी चलाएंगे, लेकिन केजरीवाल भगवंत मान को ये पद देने के लिए शर्त रख रहे हैं। केजरीवाल ने मान से कहा कि उन्हें शराब छोड़नी होगी, अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो उनसे पद वापस ले लिया जाएगा, आखिर क्यों।
विज्ञापन
gurpreet ghuggi resigns from aam admi party and alleged arvind kejriwal
Gurpreet guggi - फोटो : अमर उजाला
घुग्गी ने कहा कि मैं विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान स्टार प्रचारक के तौर पर काम करना चाहता था, लेकिन फिर भी मुझे कन्वीनर बना दिया गया। जिसकी वजह से मैं पार्टी के प्रचार की बजाय अन्य कामों में काफी व्यस्त हो गया था। मैं संजय सिंह और अन्य दिल्ली के नेताओं से गुजारिश करता रहा कि सुच्चा सिंह छोटेपुर को हमें मना लेना चाहिए, पर केजरीवाल जी ने ऐसा नहीं किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed