{"_id":"596f2ab74f1c1bbf728b4770","slug":"gst-impact-on-indian-railway-fair-and-services","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में सफर करने वाले लोगों को रेलवे का बड़ा झटका, कई नियम बदल गए हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन में सफर करने वाले लोगों को रेलवे का बड़ा झटका, कई नियम बदल गए हैं
Fri, 21 Jul 2017 10:06 AM IST
मोहित धुपड़/अमर उजाला, चंडीगढ़
मोहित धुपड़/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 21 Jul 2017 10:06 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
भारतीय रेलवे स्टेशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हर रोज ट्रेन में सफर करने वालों को रेलवे ने बड़ा झटका दिया है। दरअसल रेलवे ने कई नियम बदल दिए हैं और इसका खामियाजा लोगों को भुगतना होगा।
2 of 8
रेलवे स्टेशन
देश में जीएसटी लागू होने के बाद रेलवे की एक्सरसाइज जारी है। रेलवे धीरे-धीरे कई सुविधाओं और प्रक्रियाओं को जीएसटी के दायरे में लाने की तैयारी में जुटा है। इसी कवायद में रेलवे पर जीएसटी का जो असर सामने आया है, उसने यात्रियों से जुड़ी कई सुविधाओं को प्रभावित किया है। इससे लग्जरी ट्रेनों में जहां सफर थोड़ा महंगा हो गया है।
3 of 8
railway
वहीं स्टेशन परिसरों में मौजूद रेस्तराओं में भी खाना महंगा हो गया है, लेकिन स्लीपर और जनरल बोगी में यात्रा करने वाले यात्रियों पर कोई बोझ नहीं पड़ेगा, जबकि पार्सल भी अपेक्षाकृत थोड़ा महंगा हो गया। रेलवे ने जीएसटी संबंधित निर्देश सभी मंडलों व अफसरों को भेज दिए गए हैं। रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी नीरज शर्मा ने बताया कि रेलवे ने जीएसटी के तहत रेल सुविधाओं व सेवाओं को अपडेट कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
रेलवे की बल्ले-बल्ले
- फोटो : File Photo
रेलवे में जीएसटी लागू होने के बाद लग्जरी ट्रेनों राजधानी, दूरंतो व शताब्दी में सर्व होने वाले लंच, ब्रेकफास्ट व डिनर की लागत में 5 रुपये अतिरिक्त चार्ज होंगे। स्टेशनों पर रेलवे के अधिकृत बूथों से मिलने वाला स्टैंडर्ड मील (खाना) महंगा नहीं होगा। रेलवे की पार्सल सर्विस 0.05 प्रतिशत टैक्स बढ़ेगा। अभी इस पर 0.45 प्रतिशत वैट लगता है, अब 0.50 प्रतिशत जीएसटी लगेगा।
विज्ञापन
5 of 8
indian railway food
विभिन्न स्टेशन परिसर में स्थित एसी रेस्तराओं में 11 प्रतिशत सर्विस टैक्स की बजाय अब 18 फीसदी जीएसटी लगेगा। स्टेशनों पर नॉन एसी रेस्तराओं में 11 प्रतिशत सर्विस टैक्स की बजाए अब 12 फीसदी जीएसटी लगेगा। सभी ट्रेनों के एसी कोच में यात्रा करने पर किराए में सर्विस टैक्स 4.5 प्रतिशत से बढ़कर 5 प्रतिशत लगेगा। स्लीपर और जनरल कोच में यात्रा करने पर किराये में कोई फेरबदल नहीं होगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।