फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शहीद कमांडो के घर जन्मी नन्हीं परी, मां कुछ ऐसा बोली, सब भावुक

Sun, 14 Aug 2016 10:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला(हरियाणा) Updated Sun, 14 Aug 2016 10:03 AM IST
विज्ञापन
girl child birth in pathankot terror attack martyr gursewak singh, big statement by mother
शहीद कमांडो गुरसेवक सिंह के घर बेटी ने जन्म लिया - फोटो : अमर उजाला
शहीद कमांडो के घर नन्हीं परी ने जन्म लिया तो उसकी मां भावुक हो गई। उस समय उनके मुंह से जो निकला, सुनकर सभी की आंखें भर आई। देखिए तस्वीरों में मासूम को।
girl child birth in pathankot terror attack martyr gursewak singh, big statement by mother
शहीद कमांडो गुरसेवक सिंह के घर बेटी ने जन्म लिया - फोटो : अमर उजाला
बात हो रही है, पठानकोट आतंकी हमले में शहीद हुए अंबाला के सपूत गुरसेवक सिंह की। उनके घर आज बेटी ने जन्म लिया। सुबह 8 बजे जैसे ही नन्हीं परी ने दुनिया में कदम रखा, पूरा परिवार भावुक हो गया। मां-बाप की आंखों से बेटे गुरसेवक को खोने का गम भी बह निकला। गुरसेवक की पत्नी जसप्रीत ने भी अपने प्यार की आखिरी निशानी को गोद में लिया तो आंसुओं को बहने से रोक न सकी।
girl child birth in pathankot terror attack martyr gursewak singh, big statement by mother
शहीद कमांडो गुरसेवक सिंह के घर बेटी ने जन्म लिया - फोटो : अमर उजाला
जैसे ही गांव में ये खबर फैली, गुरसेवक के घर आने-जाने वालों का तांता लग गया। मां की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे, लेकिन वे ये कहे बिना भी नहीं रह सकी कि मासूम बेटी के रूप में उनका बेटा गुरसेवक वापिस आ गया है और अपने इस बेटे को भी वे सेना में भेजेंगी। अब उनका एक ही सपना है कि ये बेटी अपने पिता की तरह परिवार का नाम रोशन करे।

विज्ञापन
विज्ञापन
girl child birth in pathankot terror attack martyr gursewak singh, big statement by mother
शहीद कमांडो गुरसेवक सिंह के घर बेटी ने जन्म लिया - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि इसी साल पंजाब के पठानकोट में एयरबेस परिसर में आतंकी घुस आए थे, जिन्हें खदेड़ने के लिए घंटों चली मुठभेड़ में अंबाला जिले के गांव गरनाला के गुरसेवक सिंह समेत कई जवान शहीद हो गए थे। वहीं, शहादत से डेढ़ महीना पहले 18 नवंबर 2015 को कुराली के वार्ड-6 में रहने वाले रणधीर सिंह की पुत्री जसप्रीत कौर से विवाह हुआ था।

विज्ञापन
girl child birth in pathankot terror attack martyr gursewak singh, big statement by mother
शहीद कमांडो गुरसेवक सिंह के घर बेटी ने जन्म लिया - फोटो : अमर उजाला
उन भावुक पलों को याद करते हुए जसप्रीत कौर बताती हैं कि 5 फरवरी को उनका जन्मदिन था और इसे मनाने के लिए पति गुरसेवक सिंह छुट्टी पर आ रहे थे। 1 जनवरी की शाम को उनसे बात हुई और रात में वे शहीद गए। 2 जनवरी की सुबह तक शहादत के बारे में पता नहीं था। अचानक जसप्रीत कौर ने अपना फेसबुक अकाउंट खोला तो गुरसेवक के एक दोस्त की पोस्ट से पता चला कि वह शहीद हो गए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed