फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pics: कांग्रेस की नुक्कड़ बैठक के पास तेज धमाका, चीखते-चिल्लाते भागे लोग, 3 मरे

Wed, 01 Feb 2017 09:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब) Updated Wed, 01 Feb 2017 09:47 AM IST
विज्ञापन
Explosion in a car in Bathinda's Maur mandi, 3 death
मौड़ मंडी में धमाका - फोटो : अमर उजाला
चुनावों से चार दिन पहले पंजाब से धमाके से हिल गया। धमाके की जगह के पास ही कांग्रेस की नुक्कड़ बैठक चल रही थी। तस्वीरें
Explosion in a car in Bathinda's Maur mandi, 3 death
बठिंडा शहर में धमाका - फोटो : अमर उजाला
बठिंडा के मौड़ मंडी में कांग्रेस की नुक्कड़ बैठक संपन्न होते ही एक कार में तेज धमाका हुआ। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई जबकि छह लोग जख्मी हो गए। धमाका इतना जबरदस्त था कि दो किलोमीटर तक इसकी गूंज सुनाई दी। 
Explosion in a car in Bathinda's Maur mandi, 3 death
बठिंडा शहर में धमाका - फोटो : अमर उजाला
बताया जाता है कि धमाके के वक्त इस कार के नजदीक से गुजर रही एक महिला, एक पुरुष और एक बच्चे की मौत हो गई। अभी तक पुलिस धमाके  का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। घायलों में कांग्रेसी उम्मीदवार का सिक्योरिटी गार्ड भी शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Explosion in a car in Bathinda's Maur mandi, 3 death
बठिंडा शहर में धमाका
इस घटना के संबंध में एसएसपी स्वप्न शर्मा ने बताया कि कार में तीन धमाके लगातार हुए और इनमें तीन लोगों की मौत हो गई है। बताया जाता है कि इस धमाके से कुछ देर पहले ही कांग्रेसी उम्मीदवार हरमिंदर सिंह जस्सी की गाड़ी वहां से गुजरी थी। वह मौड़ मंडी ट्रक यूनियन के नजदीक नुक्कड़ बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे थे।
 
विज्ञापन
Explosion in a car in Bathinda's Maur mandi, 3 death
बठिंडा शहर में धमाका - फोटो : अमर उजाला
पुलिस छावनी में तब्दील घटनास्थल 
धमाके के बाद पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। देर रात तक इस एरिया को सील कर पुलिस छावनी में तब्दील किया जा चुका था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed