{"_id":"039cae2e8a423888cb76c6e0d1b82024","slug":"enocunter-with-bsf-pakistan-deny-for-take-body-of-smuggler","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्करों के शव अपनाने से पाकिस्तान मुकरा, बोला हमारे नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्करों के शव अपनाने से पाकिस्तान मुकरा, बोला हमारे नहीं
Fri, 12 Feb 2016 10:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खेमकरण,पठानकोट(अमृतसर)
ब्यूरो/अमर उजाला, खेमकरण,पठानकोट(अमृतसर)
Updated Fri, 12 Feb 2016 10:46 AM IST
विज्ञापन
तस्करों के शव अपनाने से पाकिस्तान मुकरा, बोला हमारे नहीं
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
खेमकरण के पास भारत-पाकिस्तान के बार्डर पर बीएसएफ से मुठभेड़ में मारे गए तस्करों के शवों को अपनाने से पाकिस्तान ने इनकार कर दिया है।
तस्करों के शव अपनाने से पाकिस्तान मुकरा, बोला हमारे नहीं
2 of 5
वहीं 72 घंटे से बाकी दोनों पाकिस्तानी तस्करों की लाशें उनके मुल्क को सौंपने के लिए पाक रेंजरों से बातचीत चल रही थी। लेकिन बुधवार को रेंजरों ने दोनों तस्करों की लाशें लेने से इंकार कर दिया। बुधवार को उन्हें खेमकरण के पास सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। इससे पूर्व तीन दिन तक बीएसएफ-पाकिस्तान के रेंजरों के साथ बैठक हुई। थाना खेमकरण के प्रभारी विश्वामित्र ने बताया कि पाक रेंजरों ने पहले ही माना था कि तस्कर उनके पास के गांव के थे।
तस्करों के शव अपनाने से पाकिस्तान मुकरा, बोला हमारे नहीं
3 of 5
पाक रेंजरों ने मृतक के परिजनों को भरोसा दिलाया था कि शवों को पाकिस्तान लाने के लिए भारत के साथ बैठक चल रही है। लगातार तीन दिन बीएसएफ-पाक रेंजरों की बैठक हुई। बुधवार को पाक रेंजरों ने फाइल बनाकर जब इस्लामाबाद भेजी तो वहां से मना कर दिया गया कि ये तस्कर पाकिस्तान के नहीं हैं। इसके बाद बीएसएफ ने तस्करों के शव थाना खेमकरण के सुपुर्द कर दिए। बुधवार शाम को इस्लामिक रीति-रिवाज के साथ दोनों तस्करों को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
तस्करों के शव अपनाने से पाकिस्तान मुकरा, बोला हमारे नहीं
4 of 5
क्या था मामला: रविवार सुबह खेमकरण के पास सरहद के पास से पाकिस्तान के तीन तस्करों ने भारत में यहां के दो तस्करों को 10 पैकेट हेरोइन के सौंपने थे। जब बीएसएफ को तस्करों की हलचल दिखी तो उन्होंने उन्हें ललकारा। पाकिस्तान तस्करों ने गोलियां चलानी शुरू कर दीं। जवाब में बीएसएफ की गोलियों से दो पाक तस्कर और दो भारतीय तस्कर मारे गए। पाकिस्तान का एक तस्कर वहां से भाग गया। भारतीयों की लाशें कानूनी कार्रवाई के बाद परिवार को सौंप दी गई थीं।
विज्ञापन
तस्करों के शव अपनाने से पाकिस्तान मुकरा, बोला हमारे नहीं
5 of 5
बीएसएफ के इस पूरे ऑपरेशन में 9 किलो हेरोइन, 54 जिंदा रौंद, 1 पाकिस्तानी सिम, 3 पिस्तौल बरामद किए थे। भारतीय तस्करों की पहचान निशान सिंह (22) निवासी वरनाला और सुखचैन सिंह (26) निवासी भूरा कोहना के रूप में हुई थी। बाद में दोनों भारतीय तस्करों की लाशें कानूनी कार्रवाई पूरी कर घरवालों को सौंप दी गई थी, जबकि पाक तस्करों की पहचान के लिए बीएसएफ अधिकारी पाक रेंजरों से बातचीत कर रहे थे। आज रेंजरों ने लाशें लेने से इंकार कर दिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।