फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'दंगल' के रियल 'आमिर खान' ने वो सब बताया जो फिल्म में नहीं है

Tue, 08 Nov 2016 09:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा) Updated Tue, 08 Nov 2016 09:11 AM IST
विज्ञापन
dronacharya award winner and wrestler mahavir phogat special interview to amar ujala
महावीर फौगाट
'दंगल' के रियल 'आमिर खान' ने अमर उजाला से विशेष बातचीत में निजी जिंदगी से जुड़े कई राज खोले। बेटियों के बारे में भी बात की।
dronacharya award winner and wrestler mahavir phogat special interview to amar ujala
महावीर फौगाट
द्रोणाचार्य अवार्डी महावीर फौगाट ने कहा कि जिस समय बेटियों को पहलवान बनाने की राह पर लेकर चला था उस समय समाज के साथ मां-बाप ने भी विरोध किया। सभी कहते थे, महावीर बेटियों को घरों में रहना चाहिए। मैंने किसी की नहीं मानी। आज मेरी बेटियों ने कड़ी मेहनत के दम पर साबित कर दिया कि बेटियां किसी से कम नहीं। रविवार को द्रोणाचार्य अवार्डी महावीर फौगाट आईआईएम की मिनी मैराथन के दौरान मीडिया से रू-ब-रू हुए।
dronacharya award winner and wrestler mahavir phogat special interview to amar ujala
महावीर फौगाट
महावीर फौगाट ने कहा कि मेरा लक्ष्य अभी पूरा नहीं हुआ है। 2020 के ओलंपिक में बेटियों को देश का नाम रोशन करना है। इसी लक्ष्य के साथ अभी भी मैदान में डटा हुआ हूं। खुद की बेटियों के साथ दूसरी बेटियों के मार्गदर्शन के लिए जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि बेटियां-बेटियां होती है वह अपनी या पराई नहीं। अपनी बेटियों के साथ-साथ वह पांच-छह अन्य बेटियों को भी दांव-पेंच सीखा रहे हैं। जल्दी ही उनकी मेहनत का परिणाम देशवासियों के सामने होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
dronacharya award winner and wrestler mahavir phogat special interview to amar ujala
पवन कुमार से शादी करने जा रही है पहलवान गीता फोगट - फोटो : फाइल फोटो
पहलवान गीता फौगाट ने भी पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि बेटे-बेटियों में फर्क नहीं समझना चाहिए। समाज में बदलाव दिख रहा है। हालांकि अभी और अधिक जरूरत है। जिस तरह मेरे पापा ने गुरु बनकर हम बेटियों को इस मुकाम तक पहुंचाया, इससे दूसरों को भी प्रेरणा लेनी चाहिए। समाज में बेटियों को आगे बढ़ने का पूरा मौका दिया जाए।
विज्ञापन
dronacharya award winner and wrestler mahavir phogat special interview to amar ujala
इंटरनेशनल रेसलर गीता फौगाट
शादी के सवाल पर गीता फौगाट ने कहा कि भले ही जीवन साथी चुन लिया हो, लेकिन शादी के बाद भी कॅरियर जारी रहेगा। 2018 और 2020 में होने खेलों में पदक जीतकर देश का नाम रोशन करना है। अपने और अपनी बहनों पर बनाई गई फिल्म ‘दंगल’ पर उन्होंने कहा कि फिल्म अभिनेता आमिर खान अच्छे इंसान है। वह शादी में जरूर आएंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed