फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस बिजनेसमैन ने शादी में खर्च किए थे 100 करोड़, 5 साल में रिश्ते का हो गया ये अंजाम

Sun, 19 Mar 2017 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Sun, 19 Mar 2017 09:17 AM IST
विज्ञापन
divorce end of royal wedding of Sant Singh Chatwal son vikram chatwal in 5 years
विक्रम चटवाल की शादी
इस बिजनेसमैन की शादी में 100 करोड़ रुपये खर्च हुए थे और 10 दिन तक विवाह समारोह चला था, लेकिन ये रिश्ता 5 साल तक भी कायम नहीं रह सका।
divorce end of royal wedding of Sant Singh Chatwal son vikram chatwal in 5 years
विक्रम चटवाल की शादी
बात हो रही है पंजाब के लु​धियाना निवासी संत सिंह चटवाल के बेटे विक्रम चटवाल की। जिनकी पूर्व पत्नी प्रिया सचदेव आजकल चर्चा में हैं। प्रिया सचदेव दिल्ली में जन्मी और पली-बढ़ी हैं। वे एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर से शादी करने वाली हैं। बताया जा रहा है कि वे दोनों एक-दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं। वहीं विक्रम चटवाल की शादी दुनिया की सबसे महंगी शादियों में गिनी जाती है।
divorce end of royal wedding of Sant Singh Chatwal son vikram chatwal in 5 years
विक्रम चटवाल की शादी
विक्रम और प्रिया ने उदयपुर के जगमंदिर पैलेस में 2006 में शादी की थी। इस शादी ने उस वक्त इतिहास रच दिया था 10 दिन तक समरोह चलते रहे थे।  दिल्ली, मुंबई और उदयपुर में 10 दिनों तक चले शादी समारोह में 126 देशों के 600 मेहमानों को इनवाइट किया गया था। इस शादी में 20 मिलियन खर्च किए गए थे। शादी में शामिल होने के लिए मेहमान चार्टर्ड जेट से पहुंचे थे।​ शाहरुख खान और रैपर डिडी जैसी बड़ी-बड़ी सेलिब्रिटी इस शादी में नजर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
divorce end of royal wedding of Sant Singh Chatwal son vikram chatwal in 5 years
विक्रम चटवाल की शादी
इस शाही शादी में फॉर्मर पीएम डॉ. मनमोहन सिंह से लेकर अमेरिका के फॉर्मर प्रेसिडेंट बिल क्लिंटन तक बतौर गेस्ट मौजूद थे। मॉडल पैट्रिकिया वेलासक्वेड, मॉडल नाओमी कैंपबेल, इंडस्ट्रियलिस्ट लक्ष्मी निवास मित्तल, ग्रीस के प्रिंस और धर्मगुरु दीपक चोपड़ा जैसी कई बड़ी हस्तियां भी शामिल हुई थीं। करोड़ों की लागत वाली यह शाही शादी ज्यादा दिन तक नहीं चली। 2011 में प्रिया और विक्रम चटवाल के रिश्तों में दरार के बाद दोनों अलग हो गए।
विज्ञापन
divorce end of royal wedding of Sant Singh Chatwal son vikram chatwal in 5 years
विक्रम चटवाल की शादी
विक्रम पंजाब में जन्मे संतसिंह चटवाल के बेटे हैं। 2010 में पद्मभूषण से नवाजे गए संतसिंह अमेरिका में हेम्पशायर होटल्स एंड रिसॉर्टस के मालिक हैं। बताया जाता है हिलेरी क्लिंटन के इलेक्शन में उन्होंने खूब पैसा लगाया था। विक्रम ड्रीम ग्रुप ऑफ होटेल्स के फाउंडर हैं। वे कई बार विवादों में रह चुके हैं। 2013 में उन्हें एक अमेरिकी एयरपोर्ट पर ड्रग्स के साथ पकड़ा गया था। इसके लिए उन्हें जेल भी हुई थी। वे 10 बार रिहैबिलटेशन सेंटर जा चुके हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed