फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डायबिटीज के मरीजों का फूड चार्ट, जानिए क्या खाएं और क्या न खाएं

Thu, 30 Nov 2017 05:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 30 Nov 2017 05:12 PM IST
विज्ञापन
diabetes patients food chart, world diabetes day
सुपर फूड्स
डायबिटीज के मरीजों को अपने खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। अगर अनदेखी हुई तो शरीर के कई अंग खत्म हो सकते हैं तो जानिए क्या खाएं, क्या न खाएं।
diabetes patients food chart, world diabetes day
शाकाहारी
डायबिटीज के मरीज का खानपान ठीक नहीं होने से ग्लूकोज और ब्लड प्रेशर का लेवल अनियंत्रित होता है। इससे शरीर के दूसरे अंगों पर काफी प्रभाव पड़ता है। धीरे-धीरे दूसरे अंग भी खराब हो जाते हैं। ऐसे में खानपान का विशेष ध्यान रखना होगा। इस बारे में डायबिटीज एक्सपर्ट का क्या कहना है, आइए जानते हैं।
diabetes patients food chart, world diabetes day
icecream
क्या नहीं खाएं
चीनी, शक्कर, गुड़, गन्ना, शहद, चॉकलेट, पेस्ट्री, केक, आइसक्रीम और मीठी वस्तुओं से बचें। हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाली चीजों को खाने से बचे, क्योंकि ये चीजे जल्दी ग्लूकोज में बदल जाती है। इनमें प्रमुख रूप से मैदा, सूजी, सफेद चावल, सफेद ब्रेड, नूडल्स, पिज्जा, बिस्किट, तरबूज, अंगूर, सिंघाड़ा, आम, चीकू, केला और लीची शामिल हैं। सब्जियों में आलू, अरबी, कटहल, जिमिकंद, शकरकंद, चुकंदर न खाएं। इनमें स्टार्च और कार्बोहाईड्रेट काफी ज्यादा होता है, जो शुगर बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
diabetes patients food chart, world diabetes day
office
यदि खाने का मन हो तो उबाल कर खा सकते हैं। मैदा और मक्के का आटा न खाएं। इससे भी ग्लूकोज की मात्रा बढ़ती है। कुछ लोगों की आदत होती है कि उन्हें बैठे रहना ही पसंद होता है। यहां तक कि वो बैठे-बैठे दूसरों से ही अपने काम करवाते हैं। ऐसा न करें। बैठे रहने से शरीर का इंसुलिन लेवल बिगड़ जाता है और डायबिटीज की आशंका बढ़ जाती है। हो सके तो रोजाना करीब आधे घंटे तक एक्सरसाइज करें।
विज्ञापन
diabetes patients food chart, world diabetes day
पानी
कुछ लोग पानी बहुत कम पीते हैं, जबकि पानी कम पीने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है, जिससे शुगर की मात्रा बिगड़ जाती है। 7 से 8 घंटे की नींद न लेने से फैट बढ़ने लगता है जिसकी वजह से डायबटीज की संभावना बढ़ जाती है। तनाव होने की वजह से शरीर में ब्लड शुगर बढा़ने वाले हॉर्मोन्स का बैलेंस बिगड़ता है जिससे डायबिटीज होने की आशंका ज्यादा बढ़ जाती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed