फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्यार के कुछ पल साथ बिताने गए थे, प्रेमी ने ऐसा तोहफा दे दिया कि वो ताउम्र नहीं भूलेगी

Sat, 17 Mar 2018 09:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Sat, 17 Mar 2018 09:40 AM IST
विज्ञापन
crpf soldier try to kill girl friend and commits suicide in hotel room in rohtakambala cantt
सीआरपीएफ के जवान ने सुसाइड की
प्यार के कुछ पल साथ बिताने के लिए गए थे, लेकिन प्रेमी ने प्रेमिका को ऐसा तोहफा दे दिया कि वो ताउम्र नहीं भूल पाएगी, देखने वाले भी हैरान रह गए।


 
crpf soldier try to kill girl friend and commits suicide in hotel room in rohtakambala cantt
सीआरपीएफ के जवान ने सुसाइड की
घटना हरियाणा के रोहतक की है। मॉडल टाउन पुलिस चौकी के सामने स्थित होटल में वीरवार दोपहर को शादी से मना करने पर सीआरपीएफ के कांस्टेबल ने युवती पर चाकू से 9 हमले किए। चाकू के वार से युवती बेहोश हो गई तो उसे मृत समझ खुद भी पंखे पर रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। होटल कर्मियों से सूचना मिलने पर पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची।
crpf soldier try to kill girl friend and commits suicide in hotel room in rohtakambala cantt
सीआरपीएफ के जवान ने सुसाइड की
गंभीर रूप से घायल युवती को पीजीआई में भर्ती कराया गया। जवान के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया। शाम को युवती के बयान के आधार पर जवान पर धारा 307 के तहत जानलेवा हमले का केस दर्ज कर लिया गया। मृतक जवान सुनील और घायल युवती भिवानी के धनाना गांव निवासी हैं। सुनील दिल्ली में सीआरपीएफ में कांस्टेबल के पद पर तैनात था और कुछ ही दिन बाद उसकी शादी थी, जबकि युवती बीकॉम के बाद एसएससी की तैयारी कर रही है।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन
crpf soldier try to kill girl friend and commits suicide in hotel room in rohtakambala cantt
सीआरपीएफ के जवान ने सुसाइड की
पुलिस को वीरवार दोपहर 2.40 पर सूचना मिली कि होटल सिरोक्स में एक युवक ने पंखे पर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली है, जबकि युवती खून से लथपथ घायल पड़ी है। सूचना पाते ही डीएसपी ताहिर हुसैन के अलावा एसएफएल की टीम मौके पर पहुंची। होटल मालिक संदीप ने बताया कि दोनों होटल के कमरा नंबर 202 में वीरवार को ही दोपहर के समय आईडी प्रूफ दिखाने के बाद रुके थे।

 
विज्ञापन
crpf soldier try to kill girl friend and commits suicide in hotel room in rohtakambala cantt
सीआरपीएफ के जवान ने सुसाइड की
वहीं डीएसपी ताहिर हुसैन ने बताया कि युवती ने बयान में कहा है कि एक माह बाद सुनील की शादी किसी अन्य स्थान पर होनी थी। इसीलिए वह उस पर जबरदस्ती कोर्ट मैरिज का दबाव बना रहा था। मगर उसने परिजनों की अनुमति के बिना शादी से इनकार कर दिया था। जिसके बाद सुनील ने उस पर चाकू से हमला बोल दिया। चाकू के हमले से वह बेहोश हो गई। होश में आई तो सुनील भी पंखे पर फंदे से लटकर आत्महत्या कर चुका था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed