फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिर याद आया मूसेवाला हत्याकांड: सरेबाजार चलीं ताबड़तोड़ गोलियां... तड़प-तड़पकर गई तीन की जान, कोई मदद को न आया

Wed, 04 Sep 2024 01:01 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 04 Sep 2024 01:01 PM IST
विज्ञापन
Triple Murder in Firozpur of Punjab
फिरोजपुर में तीन लोगों की हत्या - फोटो : फाइल
फिरोजपुर के बांसी गेट स्थित अकालगढ़ गुरुद्वारा के सामने मंगलवार दोपहर दिनदहाड़े एक कार पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी। दिनदहाड़े सरेबाजार हुए इस हत्याकांड ने लोगों को 2022 में हुई गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की याद दिला दी। मूसेवाला को भी इसी तरह घेरकर गोलियों से छलनी किया गया था। 


पुलिस के अनुसार पुरानी रंजिश में तिहरे हत्याकांड की वारदात को अंजाम दिया गया है। वहीं चश्मदीदों के अनुसार तीन बाइकों पर आए छह बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया और भाग गए। 

Triple Murder in Firozpur of Punjab
फिरोजपुर में तिहरा हत्याकांड - फोटो : संवाद
मरने वाले दिलदीप पर दर्ज थे हत्या के मामले
मृतकों में शामिल युवक दिलदीप सिंह पर ममदोट जिला फिरोजपुर और खरड़ जिला मोहाली में हत्या के मामले दर्ज हैं। एसपी(डी) रणधीर कुमार का कहना है कि पुरानी रंजिश के चलते हमला हुआ है। मामले की तफ्तीश की जा रही है। पूरे इलाके में नाकाबंदी कर दी गई है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
Triple Murder in Firozpur of Punjab
फिरोजपुर में तिहरा हत्याकांड - फोटो : संवाद
सिर पर गोली लगने से माैके पर हो गई थी युवती की माैत
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि जैसे ही कार गुरुद्वारा के सामने पहुंची बाइक पर सवार युवकों ने उसे घेर लिया और अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। कार में एक युवती जसप्रीत कौर समेत पांच लोग सवार थे। युवती के सिर में गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए। उनमें से दो लोगों दिलदीप सिंह और आकाशदीप सिंह ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। दो लोग हरमेश सिंह व अनमोलदीप सिंह गंभीर रूप से जख्मी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Triple Murder in Firozpur of Punjab
फिरोजपुर में तिहरा हत्याकांड - फोटो : संवाद

दस दिन बाद होनी थी मृतका की शादी
मृतकों के परिजनों ने बताया कि जसप्रीत कौर की दस दिन बाद शादी थी। परिवार के सभी लोग कार में रिश्तेदारों को कार्ड बांटने व बाजार से सामान खरीदने गए थे। इसी दौरान बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
Triple Murder in Firozpur of Punjab
फिरोजपुर में तिहरा हत्याकांड - फोटो : संवाद
घात लगाकर बैठे थे आरोपी
जानकारों का कहना है कि आरोपियों को पीड़ितों के बारे पल-पल की खबर कोई व्यक्ति दे रहा था। तभी आरोपी घात लगाकर बैठे थे। जैसे ही पीड़ित बांसी गेट की सड़क पर पहुंचे उन पर गोलियां दागनी शुरू कर दी। नौ हमलावर बताए जा रहे हैं। छह आरोपियों के पास असलहा था। गोलियां चलते ही आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। काफी देर तक जख्मी सड़क पर पड़े रहे। पुलिस आने पर उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed