फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   three boys hit by inova car in dispute at chandigarh, two boys dead

मामूली बहस के बाद 3 युवकों को इनोवा से टक्कर मारकर घसीटा, दो की मौत

Mon, 10 Apr 2017 01:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 10 Apr 2017 01:54 PM IST
विज्ञापन
three boys hit by inova car in dispute at chandigarh, two boys dead
3 युवकों को इनोवा से टक्कर मारकर घसीटा, दो की मौत
मामूली बहस के बाद इनोवा चालक ने गुस्से में आकर मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी और घसीटते हुए ले गया। दो की मौत हो गई। मृतक बुडै़ल निवासी पिंकू (25) और मुकेश (18) बताए जा रहे हैं, वहीं तीसरे साथी मुकेश वर्मा को गंभीर हालत में जीएमएसएच-16 में भर्ती कराया गया है। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने फिलहाल गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


वहीं जांच के बाद इसमें अन्य धाराएं भी जुड़ सकती हैं। आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान बड़माजरा निवासी राजकुमार (20) के तौर पर हुई है। वहीं इनोवा चालक ने वारदात से पहले इनके ही साथी जो दूसरी बाइक पर सवार थे उन्हें भी टक्कर मारी थी। इससे बाइक पर सवार बुड़ैल निवासी प्रमोद और विनोद को भी चोटें आई हैं।
विज्ञापन


सेक्टर-34 एसएचओ परमजीत कौर सेखों ने बताया कि रविवार तड़के करीबन 4 बजे मुकेश, पिंकू और मुकेश वर्मा एक बाइक पर सवार थे और दूसरी पर उनके दोस्त प्रमोद और विनोद। मुकेश, पिंकू और मुकेश वर्मा तीनों सेक्टर-36 स्थित बर्गर प्वाइंट पर काम करते थे। रात में ड्यूटी समाप्त होने के बाद ये घूम-फिरकर घर आ रहे थे। जैसे ही प्रमोद और विनोद सेक्टर-34 स्थित कैनरा बैंक के मोड़ पर पहुंचे तो एक तेज रफ्तार इनोवा कार ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक बार शांत हुआ मामला, फिर से टक्कर मार दी

three boys hit by inova car in dispute at chandigarh, two boys dead
hit and run case
इससे प्रमोद और विनोद सड़क पर गिर गए। यह देख पीछे से बाइक पर आ रहे पिंकू ने इनोवा के पास बाइक रोक दी। इसके बाद पिंकू और उसके साथियों की इनोवा चालक राजकुमार और उसके साथियों से बहस हो गई।

किसी तरह मामला शांत होने के बाद पिंकू और उसके साथी मोटर साइकिल पर बैठ कर जाने लगे। इसी दौरान विनोद और प्रमोद भी बाइक स्टार्ट ही कर रहे थे कि तभी इनोवा चालक ने तेज रफ्तार से इनोवा पिंकू की बाइक के पीछे दौड़ाई और उन्हें पीछे से जोर से टक्कर मार दी।

टक्कर लगने के बाद पिंकू की बाइक कार के आगे सड़क पर गिरी और कार तीनों को घसीटते हुए आगे चली गई। इसके बाद कार सड़क किनारे लगे खंबे से जा टकराई और वहां फंस गई। प्रमोद और विनोद ने पुलिस को सूचना दी। वारदात से कार चालक भी घायल हो गया और कार में सवार उसके अन्य साथी निकल कर फरार हो गए।

मौक पर पहुंची पुलिस ने लहूलुहान हालत में पिंकू, मुकेश और मुकेश वर्मा को पीजीआई पहुंचाया। वहां दौरान पिंकू और मुकेश ने दम तोड़ दिया। मुकेश वर्मा की हालत ठीक देख उसे सेक्टर-16 अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने घायल मुकेश और विनोद को सेक्टर-32 अस्पताल पहुंचाया। वहां इलाज के बाद दोनों को छुट्टी दे दी गई।

मेडिकल में शराब पीने की पुष्टि हुई

three boys hit by inova car in dispute at chandigarh, two boys dead
शराब
वहीं पुलिस ने कार चालक राज कुमार का मेडिकल कराया तो उसमें शराब की पुष्टि हुई। पुलिस ने राजकुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जिला अदालत में पेश किया और वहां से उसका दो दिन का पुलिस रिमांड लिया। पुलिस रिमांड के दौरान वारदात के समय उसके साथ कार में सवार उसके अन्य साथियों की जानकारी जुटाएगी। दूसरी ओर जीएमएसएच-16 में भर्ती मुकेश वर्मा के ठीक होने पर उसके बयान दर्ज करेगी।

दो साल पहले खोया था मुकेश के भाई को
वारदात में मृतक मुकेश घर का दुलारा था। दो साल पहले ही मुकेश के परिवार ने उसके छोटे भाई को लंबी बीमारी के बाद खो दिया था। उसकी मृत्यु के बाद परिवार में तीन बेटियों के साथ केवल मुकेश ही बचा रह गया था। मुकेश के पिता मजदूरी का काम करते हैं।

मुकेश के नौकरी शुरू करने के बाद से अब वह ही घर का सहारा था। उसकी मृत्यु के बाद से परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। मुकेश के पिता और अन्य साथियों ने थाना प्रभारी से गुहार लगाई है कि उसने बेटे को इस तरह से जानबूझ कर मारने वाले आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed