फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चंद कदमों की दूरी पर थी पुलिस चौकी, दिनदहाड़े बैंक में गन लेकर घुसा नकाबपोश, कैशियर से दस लाख लूट लिए 

Mon, 08 Feb 2021 03:47 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 08 Feb 2021 03:47 PM IST
विज्ञापन
Ten Lakh rupees robbed from cooperative bank in Chandigarh
चंडीगढ़ सेक्टर 61 के बैंक में लूट के बारे में बताते कैशियर अमरजीत सिंह। - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ में पुलिस चौकी की बगल में स्थित कोऑपरेटिव बैंक से नकाबपोश दस लाख रुपये लूटकर फरार हो गया। वारदात चंडीगढ़ के  सेक्टर-61 मे हुई।  पुलिस चौकी के बगल में स्थित को-ऑपरेटिव बैंक में एक नकाबपोश घुसा और गन प्वाइंट पर कैशियर से दस लाख रुपयों से भरा बैग लूट कर फरार हो गया। 

 
Ten Lakh rupees robbed from cooperative bank in Chandigarh
जहां लूट हुई है, वहां से चंद कदमों की दूरी पर पुलिस चौकी है। - फोटो : अमर उजाला
आरोपी ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया, जब बैंक में कैशियर अमरजीत सिंह के अलावा और कोई नहीं था। मामले की सूचना पर एसपी केतन बंसल समेत क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। 
 
Ten Lakh rupees robbed from cooperative bank in Chandigarh
चंडीगढ़ सेक्टर 61 के बैंक में लूट। - फोटो : अमर उजाला
सोमवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-61 स्थित पुलिस चौकी के पास को-ऑपरेटिव बैंक में लाखों की लूट हुई है। सूचना मिलते ही एसपी चेतन बंसल, साउथ एएसपी श्रुति अरोड़ा समेत क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि एक नकाबपोश युवक गन के साथ बैंक में घुसा और गन दिखाकर कैशियर से दस लाख रुपयों से भरा बैग लूटकर फरार हो गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ten Lakh rupees robbed from cooperative bank in Chandigarh
लूट के बाद जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
एसपी केतन बंसल का कहना है कि आरोपी की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरा खराब बताया जा रहा है। पुलिस की जांच में अभी तक साफ नहीं हो सका है कि आरोपी किस वाहन से वारदात को अंजाम देने आया था। फिलहाल पुलिस वारदात स्थल और आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है ताकि आरोपी की पहचान हो सके।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed