फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सरेआम आईटीआई छात्र की चाकू से गोदकर हत्या, तस्वीरें

Thu, 19 May 2016 06:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल Updated Thu, 19 May 2016 06:41 PM IST
विज्ञापन
stabbed to student, brutal murder of ITI student in karnal
छात्र की चाकू घोंपकर हत्या - फोटो : amar ujala

सीएम सिटी करनाल में आईटीआई में होटल मैनेजमेंट के प्रथम वर्ष के छात्र सन्नी (20) की बुधवार को दिनदहाड़े बस स्टैंड के पास कर्ण पार्क में चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई, जबकि बीच बचाव कराने आए दो अन्य छात्रों को भी चाकू लगे हैं। हमलावर नौ छात्रों और युवकों ने सन्नी की छाती व पेट पर पांच वार किए, जिससे वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर गया। वहीं, आरोपी मौके से फरार हो गए। एसपी पंकज नैन समेत पुलिस अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया।

stabbed to student, brutal murder of ITI student in karnal
करनाल में चाकू घोंपकर छात्र की हत्या - फोटो : amar ujala

पुलिस ने दो युवकों को नामजद करते हुए नौ के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। देर शाम पुलिस ने दो आरोपी सुनील व नवीन निवासी नरूकेड़ी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। गांव ओगंद वासी सन्नी आईटीआई में होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहा था। बुधवार सुबह सवा आठ बजे जैसे ही वह बस से बस स्टैंड पर उतरा तो वहां पर कुछ छात्रों ने उस पर बेल्टों से हमला कर दिया। हमले से बस स्टैंड पर अफरा तफरी मच गई। सन्नी अपनी जान बचाकर बस स्टैंड की दीवार फांदकर कर्ण पार्क में पहुंच गया।

stabbed to student, brutal murder of ITI student in karnal
करनाल में चाकू घोंपकर छात्र की हत्या - फोटो : amar ujala

वहां पर हमलावरों ने उसे घेर लिया और उस पर चाकू से पांच वार किए। वहीं, बीच बचाव के लिए आए सग्गा गांव के रजनीश और सुमित उपलाना को भी आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं, घायलों को ट्रामा सेंटर में दाखिल कराया गया, जहां पर सन्नी को मृत घोषित कर दिया, दो अन्य का इलाज चल रहा है। सूचना मिलने पर सिटी थाना प्रभारी मोहन लाल, डीएसपी राजकुमार, डीएसपी जितेंद्र गहलावत व एसपी पंकज ने घटनास्थल का मुआयना किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
stabbed to student, brutal murder of ITI student in karnal
करनाल में चाकू घोंपकर छात्र की हत्या - फोटो : amar ujala

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि वारदात को अंजाम पढ़ने वाले छात्रों ने ही दिया है और उनका झगड़ा बस स्टैंड से आईटीआई चौक तक जाने को लेकर बस में पैर पर पैर रखे जाने को लेकर हुआ था। इसी बात को लेकर युवकों ने सन्नी से रंजिश रख ली थी और मौका मिलते ही उसे मौत के घाट उतार दिया। एसपी पंकज नैन ने बताया कि छात्र सन्नी के भाई करनैल सिंह की शिकायत पर नौ छात्रों व युवकों के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया। देर शाम पुलिस ने नरूखेड़ी निवासी सुनील और नवीन को गिरफ्तार कर लिया। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
stabbed to student, brutal murder of ITI student in karnal
करनाल में चाकू घोंपकर छात्र की हत्या - फोटो : amar ujala
आरोपियों की गिरफ्तारी पर अड़े, शव उठाने से इंकार छात्र की हत्या के बाद अस्पताल में तनाव का माहौल हो गया। मौके पर डीएसपी राजकुमार कौशिक व अन्य पुलिस अधिकारी पहुंचे तो  पीड़ितों ने शव लेने से मना कर दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पीड़ितों ने कहा कि जब तक आरोपी नहीं पकड़े जाते डेड बॉडी नहीं लेंगे। कई घंटे की जद्दोजहद व हंगामे के बाद आखिरकार परिजनों को मना लिया गया। दोपहर बाद पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप गया व शाम को सन्नी का गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed