धार्मिक स्थल के पास बने घर में बाहर से बुलाकर 'गंदा काम' कराया जाता था। पुलिस ने रेड मारी तो 6 महिलाएं और तीन पुरुष आपत्तिजनक हाल में मिले।
पंजाब के संगरूर जिले के सुनाम में देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश हुआ। रैकेट की सरगना महिला इलाके में आंटी के नाम से मशहूर थी और वह कई बार पहले भी पकड़ी जा चुकी है।
डीएसपी विलियम जेजी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि शहर में एक धार्मिक स्थल के नजदीक बने घर में महिला राजवंत कौर देह व्यापार का अड्डा चला रही है और यह काफी समय से चल रहा है।
सूचना मिली कि राजवंत कौर बाहर से महिलाओं और पुरुषों को बुलाकर जिस्मफिरोशी का धंधा करवाकर पैसे वसूलती है। इस पर कार्रवाई करते हुए थाना सिटी के एसएचओ भरपूर सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ छापा मारा।
5 of 5
sex racket
- फोटो : demo pic
छापेमारी के दौरान घर से पुलिस को तीन पुरुष मिले, साथ ही राजवंत समेत 5 महिलाएं। महिलाओं की पहचान हरप्रीत कौर, गगनदीप कौर, कर्मजीत कौर, राजवीर कौर, बीरपाल कौर के रूप में हुई। वहीं पुरुषों के नाम बंत सिंह, शमशेर सिंह और गुरचरण सिंह हैं।