{"_id":"57e506434f1c1bfc61a83465","slug":"relief-to-formar-dgp-sps-rathore-in-ruchika-girhotra-sexual-harassment-case-incident-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानिए, कौन थी रुचिका जिसने IG पर डाला था यौन शोषण का केस?","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जानिए, कौन थी रुचिका जिसने IG पर डाला था यौन शोषण का केस?
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
Updated Fri, 23 Sep 2016 10:03 PM IST
विज्ञापन
रुचिका गिरहोत्रा यौन शोषण एवं सुसाइड केस स्टोरी
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मामला 1993 का है। तब पूर्व डीजीपी राठौर आईजी हुआ करते थे। रुचिका ने इनपर यौन शोषण का आरोप लगा खुदकुशी कर ली थी।
रुचिका गिरहोत्रा यौन शोषण एवं सुसाइड केस स्टोरी
- फोटो : फाइल फोटो
रुचिका गिरहोत्रा हरियाणा की बहुचर्चित उभरती हुई 14 साल की महिला टेनिस खिलाड़ी थी, जोकि पंचकूला की रहने वाली थीं। 1990 में तत्कालीन आईजी एसपीएस राठौर जो हरियाणा टेनिस असोसिएशन के अध्यक्ष भी थे, पर रुचिका ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया था।
रुचिका गिरहोत्रा यौन शोषण एवं सुसाइड केस स्टोरी
- फोटो : फाइल फोटो
रुचिका ने मामले में शिकायत करने पर उसे स्कूल से निकाल दिया गया था। साथ ही रुचिका के परिवार ने राठौड़ के कहने पर हरियाणा पुलिस द्वारा परेशान करने की बात कही थी। इसी सदमे के चलते 28 दिसंबर, 1993 को रुचिका ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
रुचिका गिरहोत्रा यौन शोषण एवं सुसाइड केस स्टोरी
- फोटो : फाइल फोटो
घटना के 16 साल के बाद 22 दिसंबर 2009 को चंडीगढ़ कोर्ट ने राठौर को धारा 354 आईपीसी (छेड़छाड़) के तहत दोषी करार देते हुए छह माह कैद और 1,000 रुपये जुर्माना की सजा सुनाई थी। सीबीआई ने सजा बढ़ाने की अपील की तो हाईकोर्ट ने इसे बढ़ाकर 18 महीने कर दिया था।
विज्ञापन
रुचिका गिरहोत्रा यौन शोषण एवं सुसाइड केस स्टोरी
- फोटो : फाइल फोटो
सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा के पूर्व डीजीपी एसपीएस राठौड़ की सजा को बरकरार रखा है, लेकिन उन्हें जेल नहीं जाना होगा। सुप्रीम कोर्ट ने उनकी सजा को बरकरार रखते हुए टिप्पणी की है कि उन्हें जेल नहीं जाना होगा, वे जो जेल काट चुके हैं वह काफी है।