{"_id":"5b31dd424f1c1bc5628b71fd","slug":"prostitution-in-chandigarh-police-raid-in-saloon","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सैलून में मसाज के बहाने 'अय्याशी', घंटे के हिसाब से वसूलती थीं हजारों, ऐसे करती थी सेंटिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सैलून में मसाज के बहाने 'अय्याशी', घंटे के हिसाब से वसूलती थीं हजारों, ऐसे करती थी सेंटिंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 27 Jun 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
सैलून में देह व्यापार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मसाज के बहाने बुलाकर हुस्न के जाल में फंसाकर अय्याशी की जाती थी। पैसे भी घंटे के हिसाब से वसूले जाते थे, जानिए सैलून में कैसे चल रहा था कारोबार। चंडीगढ़ में सेक्टर-47 के एससीओ नंबर-51 स्थित सैलून मॉडर्न लुक की संचालिका सैलून की आड़ में सैक्स रैकेट चला रही थी।
पुलिस को सोमवार शाम सैलून में सैक्स रैकेट चलने की गुप्त सूचना मिली। सेक्टर-31 थाने की एसएचओ इंस्पेक्टर गुरजीत कौर ने सूचना पर कार्रवाई के लिए तुरंत सोशल वेलफेयर कमेटी को सूचित किया और मदद मांगी। छापेमारी के तहत एक शख्स को फर्जी ग्राहक बनाकर सैलून में भेजा गया। ग्राहक ने सैलून पहुंचकर महिला संचालिका से बातचीत की।
संचालिका ने पुलिस के फर्जी ग्राहक से दो हजार रुपये मांगे। संचालिका ने दो हजार रुपये लेने के बाद एक हजार रुपये उस युवती को दिए और शख्स को उसके साथ भेज दिया। युवती उसे एक केबिन में ले गई। इस बीच पुलिस टीम पहुंच गई, जिसे देखकर सैलून में अफरातफरी मच गई।

एक युवक के साथ मिली युवती
सैलून में देह व्यापार
तलाशी के दौरान एक केबिन से पुलिस को चंडीगढ़ निवासी गौरव एक युवती के साथ मिला। साथ ही एक अन्य युवती भी देह व्यापार के गोरखधंधे में संलिप्त पाई गई। सैलून में पांच अन्य युवतियां भी मिलीं। पुलिस पूछताछ में वे वहां होने की वजह नहीं बता सकीं। सैलून की संचालिका की पहचान शालू के रूप में हुई।
पुलिस ने शालू सहित अन्य दो युवतियों और युवक गौरव के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। साथ ही सैलून में मिली पांच अन्य युवतियों को राउंड-अप कर एसडीएम के समक्ष पेश किया गया। एसडीएम ने आरोपी शालू और बाकी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया, जबकि अन्य युवतियों को हिदायत देकर छोड़ दिया गया।