होटल के कमरों में हर रोज 'गंदा काम' होता था, एक रात के तीन हजार रुपये वसूले जाते थे और सेटिंग का तरीका इतना शातिर कि भनक तक न लगती थी किसी को।
2 of 6
सेक्स रैकेट
- फोटो : demo pic
पंजाब के लुधियाना में एक होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ। पुलिस ने 5 युवकों के साथ तीन युवतियों को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान होटल मालिक फरार हो गए, अब पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
3 of 6
सेक्स रैकेट
- फोटो : demo pic
लुधियाना कोतवाली के एएसआई दविंद्र सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर होटल में छापा मारा गया। इस दौरान होटल के कमरों से पांच युवकों और तीन युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया।
4 of 6
सेक्स रैकेट
- फोटो : demo pic
पकड़े गए युवकों की पहचान कर्ण मल्होत्रा, वरुण कपूर, गौरव सहिजपाल निवासी मोहाली व जगदीश सिंह निवासी फतेहगढ़ साहिब व 3 युवतियों के रूप में हुई है। वहीं पुलिस को देखते ही होटल मालिक दमनप्रीत सिंह और गगनप्रीत सिंह फरार हो गए।
5 of 6
सेक्स रैकेट
- फोटो : Demo Pic
होटल मैनेजर यूपी के गोंडा जिले के रहने वाले हरीओम पुत्र शंकर को मौके पर ही दबोच लिया गया। पुलिस ने सभी के खिलाफ देह व्यापार का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पता करने में जुटी है कि कितने समय से होटल में अवैध धंधा चलाया जा रहा था।