फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हाथों से चूड़ा भी नहीं उतरा था, पहला करवा चौथ था कि पति को मौत आ गई ऐसे

Sun, 08 Oct 2017 09:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 08 Oct 2017 09:02 AM IST
विज्ञापन
karva chauth honour killing chandigarh man killed daughter husband
चंडीगढ़ में दामाद की मौत
शादी को 6 महीने हुए थे, चूड़ा भी नहीं उतरा था अभी। पहला ही करवा चौथ था कि उससे पहले ही सुहाग उजाड़ गया। पति को ऐसे मौत आई कि जानकर आंसू आ जाएंगे।
karva chauth honour killing chandigarh man killed daughter husband
चंडीगढ़ में दामाद की मौत
घटना चंडीगढ़ की है। मनीमाजरा ने एक शख्स ने अपने ही दामाद की गला रेत कर हत्या कर दी। मामला पैसों का था। आरोपी ससुर को मनीमाजरा पुलिस ने शनिवार कोर्ट में पेश करके दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। थाना प्रभारी हरमिंदरजीत सिंह ने कहा कि सौदागर को रिमांड पर लेकर जांच की जाएगी कि हत्या की वारदात में और लोग तो शामिल नहीं है। इसके अलावा हत्या की वजह की तहकीकात की जाएगी।

 
karva chauth honour killing chandigarh man killed daughter husband
चंडीगढ़ में दामाद की मौत
पुलिस का मानना है कि सौदागर कुछ छुपाने की कोशिश कर रहा है। गौरतलब है कि मोरीगेट मोहल्ला निवासी सौदागर पर आरोप है कि उसने वीरवार दोपहर को डेढ़ बजे अपने की दामाद रफतअली की कलाग्राम के सामने और माडर्न कांप्लेक्स डुप्लेक्स हाउस के पीछे वाले जंगल में तेज हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी थी। शुक्रवार शाम पुलिस ने सुसर की निशानदेही पर शव डुप्लेक्स के पीछे वाले गेट के सामने के जंगल में जाकर बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
karva chauth honour killing chandigarh man killed daughter husband
चंडीगढ़ में दामाद की मौत
रफत संयुक्त व्यापार मंडल के प्रधान ओपी बुद्धिराजा की मार्केट में लेबर का काम करता था। जबकि उसकी पत्नी रवीना मनीमाजरा अस्पताल में नर्स की नौकरी करती है। बुद्धिराजा ने बताया कि वीरवार दोपहर रफत का ससुर सौदागर उनकी दुकान पर आया और उसे साथ लेकर चला गया। शुक्रवार सुबह रफत की पत्नी रवीना का फोन आया कि उसका पति रात को घर नहीं आया। इसके बाद उन्होंने अपनी दुकान के सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग चेक की।
विज्ञापन
karva chauth honour killing chandigarh man killed daughter husband
चंडीगढ़ में दामाद की मौत
साथ ही आसपास की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए। फुटेज में पता चला कि सुसर  ही रफत को साथ लेकर गया था। इसके बाद उन्होंने मनीमाजरा पुलिस स्टेशन में रफत के गुम होने की सूचना दी। रफत अली और रवीना की शादी छह माह पहले हुई थी। रवीना ने पुलिस को बताया कि उसको अपने पिता पर शक है कि वह रफतअली के साथ कुछ भी कर सकता है। क्योंकि दोनों में झगड़ा होता था। जिस कारण वह पहले दिल्ली जाकर अलग होकर रहने लगे थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed