नाभा जेल ब्रेक मामले में आए दिन नए खुलासे सामने आ रहे हैं। ताजा खुलासा बेहद चौंका देने वाला है। पंजाब की हाई सिक्योरिटी नाभा जेल में रविवार को हुए हमले के मामले में मंगलवार देर शाम पटियाला पुलिस ने जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंड भीम सिंह, एक हेड वार्डन जगमीत सिंह समेत जेल के नजदीक स्थित शगुन स्वीट्स के मालिक तेजिंदर शर्मा हैपी पुत्र तरसेम लाल शर्मा को गिरफ्तार कर लिया।
50 लाख में हुई थी जेल ब्रेक की डील, मास्टरमाइंड निकला हलवाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधर पटियाला के सीआईए स्टाफ की पुलिस की ओर से पूछताछ के लिए बुधवार सुबह पलविंदर सिंह पिंदा को पटियाला लाया जा रहा है। जो यूपी के शामली में पकडा गया था और इस सारे मामले का मास्टर माइंड है। उधर मंगलवार को इस मामले में गठित विशेष जांच टीम की बैठक टीम के प्रमुख इंटरनल विजिलेंस के एडीजीपी प्रबोध कुमार की अगुवाई में पटियाला में हुई।
बैठक में एडीजीपी जेल रोहित चौधरी, आईजी पटियाला जोन परमराज सिंह, आईजी काउंटर इंटेलीजेंस निलाभ किशोर, एसएसपी गुरमीत सिंह चौहान भी शामिल रहे। इस मौके पर डीआईजी पटियाला रेंज अमर सिंह चाहल व नए जेल सुपरिंटेंडेंट भापुती भी मौजूद रहे। सिट ने नाभा जेल का भी दौरा किया और हिरासत में लिए अन्य लोगों से पूछताछ की। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली से आतंकवादी हरमिंदर मिंटू को गिरफ्तार करने वाली दिल्ली पुलिस की विशेष टीम भी नाभा जेल में पहुंची और इसी दौरान इस टीम ने सिट के साथ लंबे समय तक मीटिंग की।
सूत्रों के मुताबिक नाभा मैक्सिमम सिक्योरिटी जेल के नजदीक स्थित शगुन स्वीट्स के मालिक हलवाई हैप्पी के जरिये हरमिंदर सिंह मिंटू को राशि मुहैया कराई थी और वैसे भी वह जेल के अंदर सामान आदि मुहैया कराता था। इस हलवाई की दुकान पर ही नाभा जेल हमले की साजिश रची गई थी। जबकि वारदात वाले दिन भागने वाले कैदी तय समय अनुसार हेड वार्डन जगमीत सिंह की मिलीभगत के साथ अपनी-अपनी बैरकों से गेट के पास सुपरिंटेंडेंट दफ्तर के नजदीक सुबह 8 बजकर 51 मिनट पर पहुंच गए थे।
इसका खुलासा सीसीटीवी फुटेज से भी हुआ है। जबकि उनको यहां आकर बैठने का कोई भी अधिकार नहीं था। इसके साथ ही सहायक सुपरिंटेंडेंट की भी इस वारदात में लापरवाही व मिलीभगत मानी गई है। हालांकि इस मामले पुलिस अधिकारी फिलहाल कुछ नहीं बता रहे हैं। पुलिस की ओर से इन तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।