फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विक्की गौंडर का एनकाउंटर करने वाले को धमकी, FB पर पोस्ट- 'बदला लेकर रहेंगे'

Tue, 30 Jan 2018 04:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब) Updated Tue, 30 Jan 2018 04:53 PM IST
inspector vikram brar threatened by vicky gounder friends
Gangsters Vicky Gounder, Prema Lahoriya shot dead
मोस्ट वांटेड गैंगस्टर विक्की गौंडर का एनकाउंटर करने वाले अफसर को धमकी मिली है। फेसबुक पर पोस्ट डालकर सरेआम बदला लेने की बात कही गई।
inspector vikram brar threatened by vicky gounder friends
विक्रम बराड़
धमकी देते हुए कहा गया है कि वह एनकाउंटर में मारे गए अपने तीनों वीरों की मौत का बदला बहुत जल्द बराड़ से लेंगे। यारी लगाकर राजपुरा काउंटर इंटेलीजेंस के इंस्पेक्टर विक्रम बराड़ ने वीर विक्की गौंडर के साथ गद्दारी की है, उसके लिए बराड़ को बहुत जल्द गौंडर के पास ही भेज दिया जाएगा। यह उनका वादा है अपने वीर विक्की गौंडर, प्रेमा लाहौरिया के साथ जो बराड़ ने किया बहुत गलत किया। साथ ही लिखा है कि विक्रम बराड़ व उसका पिता दोनों ही सिखों के कातिल हैं।
inspector vikram brar threatened by vicky gounder friends
Gangsters Vicky Gounder
उधर, कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत ने विक्की गौंडर व इसके साथियों के किए एनकाउंटर मामले की सीबीआई जांच कराने से साफ इनकार किया है। धर्मसोत ने कहा कि विक्की गौंडर जैसे अपराधियों की हिमायत न तो उसके परिवार वालों और न ही रिश्तेदारों को करनी चाहिए। ऐसे लोग समाज के दुश्मन होते हैं। अगर इनकी हिमायत की जाती है, तो इससे बाकी लोगों को गलत संदेश जाता।
विज्ञापन
inspector vikram brar threatened by vicky gounder friends
Vicky Gounder Sarawan Bodla
धर्मसोत ने आगे कहा कि विक्की गौंडर को उसके माता-पिता ने ही बेदखल किया हुआ था। गौंडर खिलाड़ी था, लेकिन असामाजिक तत्वों के साथ गलते रास्ते पर ही चला। पिछले लंबे समय से छिपता फिर रहा था और खुलेआम सोशल मीडिया पर धमकियां भी देता था। इसलिए एनकाउंटर मामले में कोई सीबीआई जांच नहीं कराई जाएगी। यह मामला पंजाब सरकार के अधीन है।
inspector vikram brar threatened by vicky gounder friends
Vickey Gounder
बराड़ ने आरोपों को निराधार बताया
इंस्पैक्टर विक्रम बराड़ ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि वह कभी गौंडर के साथ नहीं पढ़े। वह उससे बड़े हैं, तो फिर एक साथ पढने का सवाल ही नहीं उठता। साथ ही उन्होंने कभी भी उसे उस जगह नहीं बुलाया, जहां उसका एनकाउंटर हुआ।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed