फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   gets death threats for a ransom of Rs. 50Lakh

टीवी पर CID देख मांगी 50 लाख की फिरौती, जान से मारने की धमकी भी दी

Wed, 02 Aug 2017 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 02 Aug 2017 09:30 AM IST
सार

gets for a

विज्ञापन
gets death threats for a ransom of Rs. 50Lakh
फिरौती - फोटो : demo

विस्तार

सीआईडी सीरियल देखकर एक युवक मोहाली के ऑटोमोबाइल कंपनी के अधिकारी से 50 लाख की फिरौती मांग बैठा। एसएमएस से मांगी गई फिरौती से अधिकारी सकते में आ गए। उन्होंने तत्काल पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने भी सतर्कता दिखाते हुए आरोपी सेक्टर-52 कजेहड़ी निवासी तरुण गुप्ता को धर दबोचा। वह यूपी के मऊ का रहने वाला है। 
विज्ञापन


मोहाली निवासी रमेश सूद इंडस्ट्रियल एरिया स्थित अश्वनी ऑटोमोबाइल प्राइवेट लिमिटेड में बतौर प्रशासनिक प्रमुख कार्यरत हैं। उनका कहना था कि सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे जब वह ऑफिस पहुंचे तो उनके मोबाइल फोन पर धमकी भरा मैसेज आया। इसमें उनसे 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी। साथ ही जल्द पैसे न देने पर उन्हें जान से मार देने की धमकी दी गई थी।
विज्ञापन


मैसेज आने के बाद रमेश सूद सकते में आ गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने धमकी वाले नंबर की कॉल डिटेल और अन्य जानकारियां निकलवायीं। जांच के बाद पुलिस ने सोमवार शाम को ही आरोपी तरुण गुप्ता को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंटरनेट से निकाला मोबाइल नंबर

gets death threats for a ransom of Rs. 50Lakh
threat
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी मूलरूप से यूपी का रहने वाला है और हाल ही उसने बीएससी की पढ़ाई पूरी की है। तरुण ने पुलिस को बताया कि फिरौती का आइडिया उसे सीआईडी सीरियल से मिला था। इस सीरियल से ही प्रभावित होकर उसने यह धमकी भरा संदेश रमेश सूद को भेजा था। वहीं थाना पुलिस ने तरुण को मंगलवार को जिला अदालत में पेश किया। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। 

इंटरनेट से निकाला मोबाइल नंबर
पुलिस ने जब आरोपी से पूछा कि रमेश सूद का नंबर कहां से मिला तो उसने बताया कि उसने इंटरनेट पर ऑटोमोबाइल कंपनी की जानकारी खंगाली। इसमें उन्हें रमेश सूद का नंबर मिला। इसके बाद उसने उन्हें धमकी भरा मैसेज भेजा। वहीं पुलिस के अनुसार तरुण की एक साल पहले लव मैरिज हुई थी। वह चार महीने पहले ही चंडीगढ़ आया है। चंडीगढ़ आने के बाद वह कजेहड़ी में किराये के मकान में रह रहा था। उसे नौकरी भी नहीं मिल रही थी। इसलिए उसने पैसे कमाने के लिए यह रास्ता चुना।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed