फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमृतसर में बीच बाजार गैंगवार, ताबड़तोड़ फायरिंग में बहा खून

Thu, 05 May 2016 05:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 05 May 2016 05:32 PM IST
विज्ञापन
Frantic firing during gangwar in amritsar, gangster killed
अमृतसर में गैंगवार - फोटो : amar ujala

अमृतसर में भीड़-भाड़ वाले बाजार में गैंगवार। दरअसल शहर के थाना बी डिवीजन के नजदीक बुधवार शाम सोनू कंगला गैंग के बॉबी मल्होत्रा ने साथियों के साथ तीन युवकों पर गोलियां चलाईं। इस घटना में गुज्जरपुरा के राहुल उर्फ हरिया, उसका चचेरा भाई दीपू और भतीजा सन्नी घायल हो गए।

Frantic firing during gangwar in amritsar, gangster killed
अमृतसर में गैंगवार - फोटो : amar ujala

गैंगवार में घायल इनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद गुज्जपुरा में स्थिति तनावपूर्ण हो गई है।  सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर अमर सिंह चाहल खुद मौके पर पहुंचे। भीड़भाड़ वाले बाजार में हुई वारदात के बाद शहर में दहशत का माहौल है।

Frantic firing during gangwar in amritsar, gangster killed
अमृतसर में गैंगवार - फोटो : amar ujala

गैंगस्टर भूपिंदर सिंह उर्फ सोनू कंगला खुद जेल में बंद है। उसकी गैर मौजूदगी में गैंग की कमान गुज्जरपुरा के बॉबी मल्होत्रा के हाथ में हैं। दो साल पहले उसके भाई की हत्या कर दी गई थी। बुधवार को हरिया और दीपू एक कार्यक्रम में भाग लेकर लौट रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Frantic firing during gangwar in amritsar, gangster killed
अमृतसर में गैंगवार - फोटो : amar ujala

इसी दौरान सुल्तानविंड रोड पर बाबी ने साथियों संग तीनों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। जान बचाने के लिए वे थाना बी डिवीजन के चौक की तरफ भागे, ट्रैफिक जाम होने के कारण वह भाग नहीं सके। हमलावरों ने हरिया और दीपू पर तीन-तीन गोलियां दागीं।

विज्ञापन
Frantic firing during gangwar in amritsar, gangster killed
अमृतसर में गैंगवार - फोटो : amar ujala

उनको बचाने के लिए जैसे ही सन्नी आया तो उसे भी गोली का निशाना बनाया गया। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर है। इस संबंध में चाहल ने कहा कि गैंगस्टरों को पकड़ने के लिए छापामारी जारी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed