हरियाणा के चरखी दादरी जिले में एसटीएफ ने एक बेगुनाह को मौत के घाट उतार दिया। यह घटना मृतक बिंदर के परिवार को जीवनभर का दर्द दे गई है। एसटीएफ से हुई चूक से जहां कृष्ण ने अपना इकलौता बेटा खो दिया तो वहीं डेढ़ साल के तनिश के सिर से पिता का साया उठ गया। एसटीएफ से यह ऐसी चूक हुई है जिसे अब कोई सुधार भी नहीं सकता।
2 of 8
मृतक बिंदर के घर शोक जताने पहुंचे लोग।
- फोटो : अमर उजाला
हत्याकांड को अंजाम देने वाली एसटीएफ टीम पर कार्रवाई की मांग को लेकर मंगलवार सुबह मृतक बिंदर के पिता कृष्ण अन्य परिजनों और लोगों के साथ एसपी ऑफिस पहुंचे। मृतक के परिजनों ने एसपी विनोद कुमार से मुलाकात की और इस मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की। हालांकि एसपी ने उन्हें आश्वस्त करते हुए कहा कि इस मामले में जिसकी भी लापरवाही उजागर होगी, उसको बख्शा नहीं जाएगा।
3 of 8
काली अल्टो व मृतक बिंदर की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
एसपी से मिलने के बाद पीड़ित पक्ष मीडिया से भी मुखातिब हुआ। मृतक के पिता ने बताया कि वो सपने में भी नहीं सोच सकते थे कि उसके निर्दोष बेटे की जनता के रक्षक ही हत्या कर देंगे। उन्होंने कहा कि बेटे बिंदर की मौत का अब तक परिवार को यकीन नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि एसटीएफ की चूक से उन्हें ऐसा घाव मिल गया है जो जीवनभर नहीं भरेगा। कृष्ण का कहना है कि उसके बेटे की हत्या करने वालों पर पुलिस सख्त से सख्त कार्रवाई करे।
4 of 8
बिंदर का मासूम बेटा और मृतक की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
रोहतक एसटीएफ इंचार्ज पहुंचे मंगलवार को दादरी
रोहतक एसटीएफ इंचार्ज भी अपनी टीम सहित मंगलवार सुबह दादरी पहुंच गए। एसटीएफ करीब चार घंटे से अधिक समय तक सीआईए में डेरा डाले रही। सूत्रों के अनुसार इस दौरान इस प्रकरण में हुई चूक की रिपोर्ट रोहतक एसटीएफ इंचार्ज ने भी उच्चाधिकारियों को भेज दी है। वहीं, एसपी विनोद कुमार का कहना है कि आरों सिपाही हरेंद्र पेश हुआ है जबकि ब्रेजा भी रोहतक एसटीएफ ने बरामद करवा दी है।
5 of 8
एसटीएफ पर कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी ऑफिस पहुंचे परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
एसपी विनोद कुमार ने बताया कि यह ब्लाइंड मर्डर था। पुलिस ने महेंद्रगढ़ चुंगी क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगाले तो एक में ब्रेजा कैद हो गई। इसके बाद फुटेज को और बारीकी से खंगाला गया तो ब्रेजा के नंबर नजर आ गए। जांच के दौरान सामने आया कि रोहतक एसटीएफ टीम ब्रेजा में सवार होकर दादरी आई थी। एसपी ने बताया कि जिस सीसीटीवी में ब्रेजा कैद हुई थी उसके डीवीआर को कब्जे में ले लिया है।