हरियाणा रोडवेज की बस में पिपली, कुरुक्षेत्र में हुए बम धमाके को लेकर जांच एजेंसियां चौकन्नी हो गई हैं। मामले की जांच के लिए शुक्रवार को एनआईए के अलावा दिल्ली और चंडीगढ़ आईबी की टीमें कुरुक्षेत्र पहुंचीं। एनआईए की टीम ने भी बस में कई नमूने लिए। बृहस्पतिवार को सोनीपत से चंडीगढ़ जा रही रोडवेज की बस में बम विस्फोट मामले में जांच के लिए सुरक्षा एजेंसियां यहां पहुंच गई हैं। विस्फोट के बाद बस को यहीं पर रखा गया है। पांच सदस्यों की इस संयुक्त टीम ने बस का बारीकी से निरीक्षण किया और नमूने भी लिए हैं। करीब एक घंटे तक जांच के बाद आईबी की टीम यहां से रवाना हो गई।
रोडवेज बस में धमाका: सुराग लगाने पहुंची एनआईए और आईबी की टीमें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसके बाद दोपहर करीब एक बजे एनआईए की दो सदस्यों की टीम भी वहां पहुंची। एसपी सिमरदीप सिंह सहित कई पुलिस अधिकारी भी साथ में थे। एनआईए के जो दो अधिकारी यहां आए थे, उन्होंने ही पानीपत धमाके की भी जांच की थी। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि इस टीम ने विस्फोट में इस्तेमाल की गई सामग्री और विस्फोट के तरीके के बारे में जांच की है ताकि पानीपत धमाके और इस धमाके में समानता तलाशी जा सके।
पुलिस से जुड़े सूत्रों की मानें तो एनआईए की टीम ने जब बस की जांच की और नमूने लिए तो एक अधिकारी ने वहीं पर एसपी सिमरदीप से कह दिया था पानीपत और यह धमाका एक जैसा है। हालांकि अधिकृत तौर पर यह बात नहीं कही जा रही है। पुलिस सूत्रों की मानें तो धमाके के बाद जांच एजेंसियों को कई चीजें मिली थीं। इसमें कई विजिटिंग कार्ड्स के अलावा एक आईकार्ड भी मिला था। यह आईकार्ड किसका था, यह बात सामने नहीं आई है।
सूत्रों के मुताबिक इस कार्ड और विजिटिंग कार्ड्स के आधार पर पुलिस टीमें प्रदेश भर में छापेमारी कर रही हैं। बताया जाता है कि सीआईए की भी अलग-अलग टीमें बनाकर गुनहगारों की तलाश में भेजा गया है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस टीमें दो दिनों में सोनीपत, पानीपत, करनाल सहित प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में छापेमारी कर चुकी हैं। अभी भी कई जगह छापेमारी की जा रही है।