फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: पत्नी ने मोबाइल चेक किया तो पुलिसकर्मी ने दी खौफनाक सजा

Sat, 18 Jun 2016 06:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा) Updated Sat, 18 Jun 2016 06:06 PM IST
विज्ञापन
dispute of mobile, policeman husband attempted to kill wife and child
पत्नी और बच्‍चों को जान से मारने की कोशिश - फोटो : amar ujala

पुलिसकर्मी पति का मोबाइल चेक करना इतना महंगा पड़ेगा वो नहीं जानती थे। तैश में पु‌‌लिसकर्मी ने बच्चों संग उसे दी खौफनाक सजा। मामला हरियाणा के सिरसा का है। यहां के ओढां थाने में बतौर मुंशी तैनात एक पुलिसकर्मी ने वीरवार देर रात सिरसा पुलिस लाइन स्थित अपने आवास पर पत्नी और दो बेटियों को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल दिया। पत्नी और बेटियों पर हमले के बाद वह फरार हो गया। तीनों की हालात गंभीर बनी हुई है। एक बच्ची को गंभीरावस्था में हिसार रेफर किया गया है।

dispute of mobile, policeman husband attempted to kill wife and child
पत्नी और बच्‍चों को जान से मारने की कोशिश - फोटो : amar ujala

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। उधर एसपी ने इस मामले में आरोपी के विरुद्ध विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। बताया गया कि पत्नी पति का मोबाइल फोन उठाकर देखा करती थी जिसे लेकर दोनों में विवाद हुआ। जानकारी अनुसार सिरसा जिले के गांव चौटाला निवासी अनिल कुमार पिछले कुछ समय से ओढां थाना में बतौर मुंशी कार्यरत है। फिलहाल वह अपनी पत्नी व बेटियों सहित बरनाला रोड स्थित पुलिस लाइन स्थित मकान नंबर 41 में रह रहा था।

dispute of mobile, policeman husband attempted to kill wife and child
पत्नी और बच्‍चों को जान से मारने की कोशिश - फोटो : amar ujala

बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। पुलिस सूत्रों के अनुसार अनिल कुमार की पत्नी संतोष शक करते हुए पति के मोबाइल फोन को देखा करती थी जिसे लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। जब परिवार के लोग सो गए तो रात्रि करीब एक बजे उसने पत्नी संतोष और बेटियों पारुल व परी पर पहले रॉड से वार किया फिर चाकू से हमला कर दिया। चाकू के वार से पारुल की सांस की नली कट गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई, वहीं संतोष व परी को भी गंभीर चोटें आईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
dispute of mobile, policeman husband attempted to kill wife and child
पत्नी और बच्‍चों को जान से मारने की कोशिश - फोटो : amar ujala

वारदात को अंजाम देने के बाद अनिल तीनों को मृत समझकर कमरे को ताला लगाकर अपने गांव चौटाला चला गया। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार गांव चौटाला में जाकर उसने परिजनों को पूरी कहानी बताई, जिस पर परिजनों ने उसे घर में घुसने नहीं दिया, जिसके बाद वह चौटाला चौकी में चला गया और पूरा मामला बता दिया। इधर कुछ देर बाद संतोष को होश आया, जिस पर उसने किसी तरह कमरे का दरवाजे के पास लगा शीशा तोड़ा और शोर मचाया।

विज्ञापन
dispute of mobile, policeman husband attempted to kill wife and child
पत्नी और बच्‍चों को जान से मारने की कोशिश - फोटो : amar ujala
शोर सुनकर आसपास के कर्मचारी मौके पर दौड़े और अंदर जाकर पूरा माजरा देखा। इसके बाद तुरंत मामले की सूचना एसपी को दी गई। सूचना मिलने पर एसपी मौके पर पहुंचे और तीनों घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद पारुल को हिसार रैफर कर दिया गया, जबकि संतोष व परी को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed