फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   cow murder, 21 cows killed at moga of punjab, police, crime

मोगा में क्रूरता की हद, मारकर फेंके गए 21 मवेशी, लोग भड़के

Wed, 04 Jan 2017 03:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा(पंजाब) Updated Wed, 04 Jan 2017 03:20 PM IST
विज्ञापन
cow murder, 21 cows killed at moga of punjab, police, crime
पंजाब के मोगा में मार दिए गए 21 मवेशी
मोगा में पार हो गई क्रूरता की हद और इंसानियत हो गई शर्मसार। 21 मवेशियों को मारकर फेंक दिया गया। देखकर लोगों और पुलिस वालों के होश उड़ गए। पंजाब में मोगा जिले के कस्बा बिलासपुर में मंगलवार सुबह एक हड्डा रोड़ी में लोगों ने मरे हुए मवेशी देखे। देखते ही देखते यह खबर आग की तरह फैल गई। पुलिस को भी सूचना दी गई।
विज्ञापन


जिला पुलिस प्रमुख गुरप्रीत सिंह तूर दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। मामले में छानबीन करते हुए पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया, जिन्होंने पूछताछ में कई खुलासे किए। खुलासे भी ऐसे कि पुलिस दंग रह गई। आरोपियों ने बताया कि उनकी 30 और मवेशियों को काटने की योजना थी और जिनको उन्होंने गांव थराज में रखा हुआ था।
विज्ञापन


यह सुनते ही पुलिस ने टीम दौड़ा दी और जिंदा मवेशियों को बरामद कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर बरामद जीवित एक दर्जन मवेशियों को गांव किशनपुरा की सरकारी गौशाला में भेजा जा रहा है। डिप्टी कमिशनर परमिंदर सिंह गिल ने बताया कि घटना वाली जगह पर दो एसीएम बतौर ड्यूटी मैजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। वहीं, इस घटना के मद्दे नजर प्रशासन ने कड़े सुरक्षा प्रबंध किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed