{"_id":"594a96fd4f1c1b3e1f8b48f8","slug":"blast-in-a-electrical-factory-3-death-punjab-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: फैक्ट्री में काम करते वक्त मशीन का कंप्रेशर फटा, तीन मजदूरों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तस्वीरें: फैक्ट्री में काम करते वक्त मशीन का कंप्रेशर फटा, तीन मजदूरों की मौत
Thu, 22 Jun 2017 09:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला(पंजाब)
Updated Thu, 22 Jun 2017 09:14 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Barnala Blast
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फतेहगढ़ छन्ना रोड पर बिजली के पार्ट बनाने वाली फैक्ट्री में मशीन का कंप्रेशर फटने के कारण हुए धमाके में तीन लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा मशीन चेक करने लुधियाना से आए मेकेनिकल इंजीनियर और फैक्ट्री मालिक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें नाजुक हालत में डीएमसी लुधियाना रेफर कर दिया गया।
2 of 5
Barnala Blast
थाना सदर के प्रभारी गोरववंश ने बताया कि बिजली के पार्ट बनाने वाली फैक्ट्री में एक मशीन खराब चल रही थी। इस कारण फैक्ट्री मालिक माणिक गर्ग ने लुधियाना की जिस एजेंसी से मशीन खरीद की थी, उससे इसकी शिकायत की। एजेंसी ने मशीन ठीक करने के लिए इंजीनियर विशाल अरोड़ा व उसके हेल्पर मनदीप सिंह को बुधवार को फैक्ट्री में भेजा।
3 of 5
Barnala Blast
माणिक गर्ग की मौजूदगी में इंजीनियर व उसके हेल्पर ने रिपेयरिंग के उद्देश्य से मशीन को चलाकर उसे चेक करना शुरू किया। इसी बीच अचानक मशीन का कंप्रेशर जोर के धमाके के साथ फट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Barnala Blast
इसमें फैक्ट्री का फोरमैन श्रीमान सिंह, उसका हेल्पर जतिंदर सिंह और इंजीनियर के हेल्पर मनदीप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इंजीनियर और फैक्ट्री मालिक माणिक गर्ग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
विज्ञापन
5 of 5
Barnala Blast
घटना की सूचना मिलते ही जिला पुलिस प्रमुख बलजोत सिंह राठौर, एसपीडी स्वर्ण सिंह खन्ना, डीएसपी कुलदीप सिंह विर्क, डीएसपी राजेश कुमार छिबर और थाना सदर के प्रभारी गौरववंश भारी पुलिस फोर्स सहित मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना का जायजा लिया। बलजोत सिंह राठौर ने बताया कि जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।