{"_id":"5882fa524f1c1bbb76efe335","slug":"9-yeard-old-child-killed-at-ludhiana-of-punjab-16-year-boy-arrested","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"8वीं क्लास का लड़का बना नरभक्षी, 9 साल के बच्चे को मारा फिर दिल निकाल कर रखा अपने पास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
8वीं क्लास का लड़का बना नरभक्षी, 9 साल के बच्चे को मारा फिर दिल निकाल कर रखा अपने पास
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Sun, 22 Jan 2017 09:24 AM IST
विज्ञापन
आठवीं कक्षा के छात्र ने की नौ वर्षीय छात्र की हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
8वीं क्लास में पढ़ने वाले लड़के ने एक बच्चे का पहले तो खून किया, उसके शव को 6 टुकड़ों में काटा और फिर उसका दिल निकाल लिया। तस्वीरें
आठवीं कक्षा के छात्र ने की नौ वर्षीय छात्र की हत्या
ये दिल दहला देने वाली घटना पंजाब में लुधियाना में हुई है। यहां तीन दिन पहले दीपू नामक नौ वर्षीय बालक के कत्ल की गुत्थी लुधियाना पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने खुलासा किया है कि दीपू को उसके स्कूल में पढ़ने वाले 8वीं कक्षा के छात्र ने मार डाला था। वह उसे डोर देने के बहाने अपने घर ले गया और फिर उसने ठानी कि वह बालक के पिता से फिरौती हासिल करेगा। बालक ने घर जाने की जिद की तो वह उसे बाथरूम में ले गया और उसने कई हिस्सों में बालक को काट डाला।
आठवीं कक्षा के छात्र ने की नौ वर्षीय छात्र की हत्या
उस पर इस कदर पागलपन सवार था कि उसने बालक के कटे शरीर को दो बोरियों में बंद किया और उसके बाद वह एक खाली जगह में बोरियां फेंक आया। उसने बालक का दिल निकालकर अपने पास रख लिया। इस आरोपी को दो माह पहले स्कूल से निकाला गया था। स्कूल बंद करवाने के लिए दूसरे दिन वह बालक का दिल स्कूल में फेंक आया कि स्कूल की बदनामी हो और चर्चा यह जाए कि यहां पर बच्चों का दिल निकाला जाता है जिससे स्कूल बंद हो जाए और उसका स्कूल के प्रति बदला पूरा हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
आठवीं कक्षा के छात्र ने की नौ वर्षीय छात्र की हत्या
इस दिल दहला देने वाले अपराध के बारे में जानकारी देते हुए डीसीपी क्राइम भूपिंदर सिंह ने कहा कि 17 जनवरी को पुलिस को पंजाब माता नगर के रहने वाले बालक दीपू का शव कई हिस्सों में एक बेअबाद प्लाट से इसी इलाके से बरामद हुआ था। शव के कई हिस्से होने की वजह से इसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और दुगरी पुलिस ने हत्या व शव खुर्द बुर्द करने के आरोप में मामला दर्ज किया था। पोस्टमार्टम में खुलासा हुआ कि बच्चे का दिल शरीर में नहीं है। जिसे सुनकर एक बार तो पुलिस भी हिल गई कि कहीं यह मामला तांत्रिक किस्म के व्यक्ति ने नही किया है।
विज्ञापन
लुधियाना में टुकड़ों में मिला बच्चे का शव
- फोटो : Demo Pic
इस सारे मामले की गहन जांच के लिये इंस्पेक्टर प्रेम सिंह की अगुवाई में एक टीम गठित की गई। इस दौरान दूसरे दिन पुलिस को पंजाब माता नगर स्थित होली सीनियर सेकेंडरी स्कूल से सूचना आई कि एक बालक का निकाला हुआ दिल मिला है। इस मामले में पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने दिल को कब्जे में लेकर जांच को आगे बढ़ाया। डीसीपी क्राइम ने कहा कि जब पुलिस को स्कूल से बालक का दिल मिला तो एक बात तो क्लीयर हो गई कि यह काम विक्षप्त मानसिकता वाले ने किया है। पुलिस टीम ने कई थ्योरी पर काम किया।