फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मामूली सी वजह और काट डाला 13 साल का दोस्त, ऐसे अंजाम दी वारदात

Tue, 22 Nov 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा) Updated Tue, 22 Nov 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
13 years old friend killed by boy in kaithal of haryana
कैथल में विवाद के चलते दोस्त की हत्या
दरवाजा अंदर से बंद किया, टीवी पर गाने की आवाज तेज की और 13 साल के दोस्त का गला रेत दिया। इसके पीछे बेहद मामूली सी वजह बताई जा रही है।
13 years old friend killed by boy in kaithal of haryana
कैथल में विवाद के चलते दोस्त की हत्या
वारदात हरियाणा के कैथल में अंजाम दी गई। गांव पाई में एक युवक ने अपने दोस्त की गला काटकर हत्या कर दी। परिजन इसकी सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे तो बच्चे को अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। वारदात मामूली कहासुनी के चलते अंजाम दी गई, लेकिन कहासुनी का कारण पता नहीं चल पाया है।
13 years old friend killed by boy in kaithal of haryana
कैथल में विवाद के चलते दोस्त की हत्या
पुलिस को दी शिकायत में गांव पाई निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि उसका 13 वर्षीय बेटा रोहित व पातड़ा पंजाब निवासी बिट्टू दोनों दोस्त थे। उन्होंने एक साथ काम भी किया है। रविवार सुबह जब परिवार के सदस्य खेतों में काम करने के लिए आए हुए थे तो सुबह करीब 11 बजे किसी बात को लेकर रोहित व बिट्टू की कहासुनी हुई। दोपहर में बिट्टू रोहित से मिलने के लिए आया और कमरे में ले जाकर दरवाजा बन्द कर लिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
13 years old friend killed by boy in kaithal of haryana
कैथल में विवाद के चलते दोस्त की हत्या
ओमप्रकाश ने बताया कि उसके बाद बिट्टू ने रोहित के हाथ पैर बांधे और लकड़ी काटने वाले दरांत से उसकी गर्दन पर वार कर दिया। किसी को कोई आवाज़ न सुने इसके लिए आरोपी ने तेज आवाज़ में गाने भी बजा दिए। सामने वाले घर में एक युवक ने उसे यह करते देखा तो वह भाग कर आया। उसे आता देखकर बिट्टू फरार हो गया। युवक ने तुरंत किसी के हाथों परिजनों तक संदेश पहुंचाया।

 
विज्ञापन
13 years old friend killed by boy in kaithal of haryana
कैथल में विवाद के चलते दोस्त की हत्या
ओमप्रकाश ने बताया कि वह खबर मिलते ही बिट्टू के घर पहुंचा तो देखा कि रोहित खून से लथपथ है। वे उसे तुरंत कैथल के सिविल अस्पताल ले गए, जहां पर उसकी मौत हो गई। इसके बाद सूचना पूंडरी पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी सतीश कुमार मौके पर पहुंचे और जायजा लिया। थाना प्रभारी ने मृतक के पिता की शिकायत पर बिट्टू के ​खिलाफ हत्या का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। आरोपी अभी फरार है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed